फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Javelin thrower Devendra Jhajharia former cricketer Venkatesh Prasad and L Sarita Devi named in national sports awards selection committee

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: चयन समिति में देवेंद्र झाझरिया और वैंकटेश प्रसाद समेत इन्हें किया गया शामिल

Wed, 08 Sep 2021 02:00 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 08 Sep 2021 02:00 PM IST
सार

भारत के पूर्व क्रिकेट वेंकटेश प्रसाद, पूर्व महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, पूर्व विश्व चैंंपियन एल सरिता देवी को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन समिति में शामिल किया गया है। यह समिति अगले कुछ दिनों में बैठक कर विजेता खिलाड़ियों के नाम की घोषणा करेगी। 

विज्ञापन
Javelin thrower Devendra Jhajharia former cricketer Venkatesh Prasad and L Sarita Devi named in national sports awards selection committee
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैरालंपिक खेलों में तीन पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झाझरिया, पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और पूर्व विश्व चैंपियन एल सरिता देवी को इस साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन समिति में शामिल किया गया है। जबकि, उच्चतम न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश मुकुंदकम शर्मा इस चयन समित के अध्यक्ष होंगे जिसमें पूर्व शूटर अंजलि भागवत और पूर्व महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा को भी शामिल किया गया है। यह जानकारी खेल मंत्रालय के एक सर्कुलर में दी गई। 

विज्ञापन


 

पैरालंपिक में तीन पदक जीत चुके हैं देवेंद्र

देवेंद्र झाझरिया की अगर बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए टोक्यो पैरालंपिक में पुरषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता था। इससे पहले झाझरिया 2004 एथेंस ओलंपिक और 2016 रियो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। समिति आगामी कुछ दिनों में बैठक करके पुरस्कार विजेताओँ की घोषणा करेगी। इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार देने में देरी हुई है क्योंकि सरकार ने ओलंपिक और पैरालंपिक में भारत के प्रदर्शन का इंतजार करने का फैसला किया था। वहीं भारतीय एथलीटों ने ओलंपिक और पैरालंपिक में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सात पदक जीते वहीं, पैरालंपिक में 19 पदक जीतकर इतिहास रचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने जीता स्वर्ण पदक

टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से सबसे बड़े स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा रहे। उन्हें पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में दुनिया के नामी खिलाड़ियों के पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। नीरज ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में भारत की तरफ से ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। भारत में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाता है। हाल ही में भारत में खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे बड़े पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed