{"_id":"5f3abcc7504ff803e604c240","slug":"jaspal-rana-gets-his-due-recommended-for-this-year-dronacharya-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल रत्न पुरस्कार पर फैसला आज, जसपाल राणा और जूड बनेंगे द्रोणाचार्य","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेल रत्न पुरस्कार पर फैसला आज, जसपाल राणा और जूड बनेंगे द्रोणाचार्य
Tue, 18 Aug 2020 06:41 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
जसपाल राणा
पिछले साल अनदेखी के बाद मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा के नाम की अनुशंसा खेल मंत्रालय द्वारा गठित चयन समिति ने इस वर्ष द्रोणचार्य पुरस्कार के लिए किया है। 13 कोचों के नाम की अनुशंसा की गई है। पिछले साल भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने राणा का नाम भेजा था, लेकिन उन्हें पुरस्कार नहीं दिया गया जिस पर काफी विवाद हुआ था। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता राणा ने मनु भाकर, सौरभ चौधरी और अनीश भानवाला जैसे विश्व स्तरीय निशानेबाज तैयार किए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार राणा के अलावा हॉकी कोच रमेश पठानिया, जूड फेलिक्स और वुशू कोच कुलदीप पठानिया के नाम भी भेजे गए हैं। समझा जाता है कि समिति ने ध्यानचंद पुरस्कार के लिए भी 15 नाम भेजे हैं। समिति में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह, पूर्व पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक, पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी मोनालिसा बरूआ मेहता, मुक्केबाज वेंकटेशन देवराजन, खेल कमेंटेटर अनीष बताविया और पत्रकार आलोक सिन्हा तथा नीरू भाटिया शामिल हैं। खेल मंत्रालय से भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान, संयुक्त सचिव एल एस सिंह और टारगेट ओलंपिक पोडियम के सीईओ राजेश राजागोपालन इसमें हैं।
विज्ञापन