फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Japan PM Suga says he is determined to hold Olympics this summer

जापान: टोक्यो ओलंपिक के आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री सुगा ने फिर दोहराई ये बात

Fri, 29 Jan 2021 04:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 29 Jan 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Japan PM Suga says he is determined to hold Olympics this summer
योशिहिदे सुगा - फोटो : PTI

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने शुक्रवार को एक बार फिर टोक्यो ओलंपिक के लिए अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है। सुगा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 'आशा और साहस' के प्रतीक के रूप में होगा। इसके लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। इससे पहले भी पीएम सुगा ने भरोसा दिलाया था कि कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित कर पहले से स्थगित ओलंपिक को सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि ओलंपिक का आयोजन 'कोरोना वायरस के खिलाफ मानव की जीत का प्रतीक होगा।' उन्होंने कहा, 'हमारे पास संक्रमण को रोकने के पूर्ण उपाय होंगे। हम खेलों के आयोजन के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें जो पूरे विश्व में उम्मीद और साहस प्रदान कर सके।' 
विज्ञापन


वहीं, बीते बुधवार को ओलंपिक प्रमुख थॉमस बाक ने टोक्यो ओलंपिक के आयोजन को लेकर सब्र रखने को कहा था। उन्होंने कहा कि हम ओलंपिक के आयोजन के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं और इस पर काम कर रहे हैं कि इसका आयोजन किस प्रकार से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन तय समय के अनुसार पिछले साल होना था लेकिन कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन की वजह से इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद जापानी आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इसे इस साल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed