{"_id":"60caf53b8ebc3e2da13b5308","slug":"japan-government-set-to-lift-tokyo-state-of-emergency-covid-19-one-month-before-2021-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: ओलंपिक से पहले टोक्यो से हटाया जाएगा आपातकाल, प्रधानमंत्री योशिहिदे का एलान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खुशखबर: ओलंपिक से पहले टोक्यो से हटाया जाएगा आपातकाल, प्रधानमंत्री योशिहिदे का एलान
Thu, 17 Jun 2021 12:39 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:39 PM IST
सार
ओलंपिक को देखते हुए सरकार जल्द ही टोक्यो में लगाए गए आपातकाल को हटा सकती है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए सरकार ने टोक्यो सहित कई क्षेत्रों में आपातकाल लगाया था।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जापान सरकार ने टोक्यो में कोरोना काल के दौरान लगाए गए आपातपात को जल्द हटाने का फैसला लिया है। गुरवार को प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक से एक महीने पहले 20 जून को शहर से आपातकाल हटा दिया जाएगा। इसके अलावा 10,000 दर्शकों को मैदान पर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के चलते टोक्यो सहित देश के कई क्षेत्रों में आपातकाल लागू है। कोरोना पर काबू करने के लिए ये इमरजेंसी 25 अप्रैल को लगाई गई थी। इस दौरान बार और रेस्त्रां शराब की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई।
विज्ञापन
Tokyo virus emergency to end June 20, month before Olympics, says PM: AFP
— ANI (@ANI) June 17, 2021
इससे पहले सरकार के एक मंत्री ने अपने बयान में कहा, आपाताकाल 20 जून से समाप्त होने वाला है, उन्होंने आगे कहा कि सरकार टोक्यो से आपातकाल हटाने पर विचार कर रही है, इसके अलावा 9 क्षेत्रों में लगी पाबंदियों में भी ढील दी जाएगी।
विज्ञापन
एडवायजर्स के साथ बैठक शुरू होने के पहले मंत्री यसुतोशी निशिमुरा ने कहा आज (17 जून) को हम स्वास्थ्य विशेषज्ञों सलाह लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिन पाबंदियों में ढील दिए जाने के विचार है उनमें बार और रेस्टोरेंट को 8 बजे बंद करने को कहा जाएगा जबकि 7 बजे के बाद से इनमें शराब नहीं परोसी जाएगी।
वहीं कोरोना काल में ओकीनावा में लगाए गए आपातकाल को नहीं हटाया गया है। इस क्षेत्र में अभी कुछ और सप्ताह तक आपातकाल लगाए रखने की गुजारिश की गई है। वहीं गुरुवार को जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 20 से टोक्यो से आपातकाल हटाने की बात कही।