फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Jakob Ingebrigtsen triumphs in family affair as racing returns in Norway

बडे़ भाई हेनरिक को पछाड़कर जैकब बने चैंपियन, तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड 

Fri, 22 May 2020 07:24 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 22 May 2020 07:24 AM IST
सार

  • नार्वे के दोनों भाइयों ने पांच किमी रोड रेस में तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड 
  • 13:28 सेकंड के साथ जैकब पहले और 13:32 सेकंड का समय निकालकर हेनरिक रहे दूसरे नंबर पर 
  • 13:37 सेकंड था पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड जो पिछले साल मोइन ने बनाया था 

विज्ञापन
Jakob Ingebrigtsen triumphs in family affair as racing returns in Norway

विस्तार

नार्वे के डबल यूरोपियन चैंपियन 19 वर्षीय जैकब इंगेब्राइटसन ने 29 वर्षीय अपने बड़े भाई हेनरिक को पछाड़कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पांच किमी रोड रेस का खिताब जीत लिया। खास बात यह रही की इस रेस में उनकी 14 वर्षीय बहन भी दौड़ी।

विज्ञापन


नार्वे में कोरोना वायरस के ब्रेक के बाद यह पहली एथलेटिक्स स्पर्धा थी। जैकब की भी यह इस सत्र की पहली रेस थी। जैकब स्टेवेंगर में हुई रेस में 13:28 सेकंड के समय के साथ चैंपियन बने। हेनरिक 13:32 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


दोनों ही भाइयों ने सॉन्ड्रे नॉर्डस्टैड मोइन (13:37 सेकंड) के रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने पिछले साल फरवरी में मोनाको में बनाया था। स्वेला (13:40 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहे। जैकब ने 2018 यूरोपियन चैंपियनशिप में 1500 मी और 5000 मीटर में स्वर्ण पदक जीते थे। इस रेस के दौरान स्वास्थ्य से जुड़े कई एहतियाती कदम उठाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन भी दौड़ी : इस रेस में जैकब और हेनरिक की 14 वर्षीय बहन ने भी भाग लिया। वह सभी उम्र 12 महिलाओं में 18.00 सेकंड का समय निकालकर सातवें स्थान पर रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed