{"_id":"5d3bc2aa8ebc3e6d1f61b213","slug":"jaipur-teenager-avani-lekhara-clinched-10m-air-rifle-silver-at-the-para-shooting-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर की अवनी लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में जीत रजत पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जयपुर की अवनी लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में जीत रजत पदक
Sat, 27 Jul 2019 08:49 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 27 Jul 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
Avani Lekhara
- फोटो : social Media
भारतीय शूटर अवनि लेखरा ने क्रोएशिया के ओसिजेक में वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप के उद्घाटन के दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (आर 2) में रजत पदक जीता है। 18 साल की अवनी ने पहले से ही 2020 टोक्यो पैरालिंपिक के लिए अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं।
विज्ञापन
गुरुवार अवनी ने 10 मीटर एयरलके फाइनल में 248.2 के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रही। गोल्ड 249.5 के साथ स्लोवाकिया के शूटर वेरोनिका वडोविकोवा के पास गया। यूक्रेन की इरिना शेटेटनिक ने 226.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
फाइनल में एक अस्थिर शुरुआत के बावजूद, जहां 2020 पैरालंपिक कोटा विजेता अवनी ने पहले दस शॉट्स में से 9वें रिंग पर चार शॉट दर्ज किए और उन्हें छठे स्थान पर रखा गया, उनके 12 वें शॉट में एक सटीक 10.9 ने उन्हें तीसरे स्थान पर चढ़ने में मदद की।
विज्ञापन