फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Jaipur Pink Panthers vs Gujarat Fortunegiants pro kabaddi 2018 match live updates

PKL 2018: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-25 से रौंदा

Fri, 02 Nov 2018 10:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
Jaipur Pink Panthers vs Gujarat Fortunegiants pro kabaddi 2018 match live updates
Jaipur Pink Panthers vs Gujarat Fortunegiants

गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी लीग 2018 के 45वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स पर शानदार जीत दर्ज की। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जोन ए के तहत खेले गए इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-25 से हराया।

विज्ञापन


इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स  की तरफ से सचिन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि कप्तान सुनिल कुमार ने 8 टैकल में 8 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से नितिन रावल ने 8 रेड में 4 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर यंग चांग को ने 5 टैकल में 5 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन


बता दें कि इस मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम दो बार ऑलआउट हुई।  गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 14 रेड प्वाइंट्स, 15 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, जयपुर पिंक पैंथर्स को 10 रेड प्वाइंट्स, 11 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 4 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लाइव मैच का रोमांचः-

-फुलटाइमः गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-25 से हराया।

स्कोर- गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स 30 : जयपुर पिंक पैंथर्स 21

-फुलटाइम में केवल 5 मिनट का समय बचा है।

-जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम दूसरी बार ऑलआउट। दोनों टीमों के बीच 9 अंक का फासला।

-यहां गुजरात को मिला सुपर टैकल का फायदा, मिला दो और अंक, फॉर्च्यून जायंट्स 23-18 से आगे।

-पिंक पैंथर्स की टीम ऑलआउट।

-पिंक पैंथर्स के खिलाड़ी दीपक हुडा को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

-स्कोर-  गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स 14 : जयपुर पिंक पैंथर्स 13

-हाफ टाइम

-जयपुर के लिए तीसरा सुपर टैकल, मिला इसका फायदा। महेंद्र राजपूत का रेड नाकाम। दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 अंक का फासला।

-जयपुर पिंक पैंथर्स को मिला सुपर टैकल का फायदा, मिला 2 एक्सट्रा अंक। सचिन का रेड असफल रहा।

-एक समय में गुजरात की टीम 4-0 से आगे थी, लेकिन मोहित छिल्लर के सुपर टैकल की मदद से पिंक पैंथर्स की वापसी हुई।

स्कोर- गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स 4: यपुर पिंक पैंथर्स 3

-जयपुर पिंक पैंथर्स को मिला सुपर टैकल का फायदा, मिला 2 प्वाइंट।

-गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की शानादर शुरूआत, पिंक पैंथर्स खाता भी नहीं खोल पाई है अभी तक।  गुजरात 4-0 से आगे। 

-गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने जीता टॉस।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed