फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   jaipur pink panthers beat gujarat fortunegiants in pro kabaddi league season five

तेंदुलकर की टीम हारी, जसवीर ने जयपुर को टॉप टीम गुजरात पर दिलाई शानदार जीत

Mon, 04 Sep 2017 09:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 04 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
jaipur pink panthers beat gujarat fortunegiants in pro kabaddi league season five
जसवीर सिंह - फोटो : pro kabaddi league

जयपुर पिंक पैंथर्स ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में रविवार को गुजरात फार्च्यूनजायंट्स को 31-25 से हरा दिया। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 60वें मैच में जयपुर ने कप्तान जसवीर सिंह (6 अंक) के शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल की।

विज्ञापन


पवन कुमार ने भी जसवीर का अच्छा साथ दिया और चार रेड अंक हासिल किए। जयपुर की जीत का श्रेय स्टार डिफेंडर सोमवीर शेखर को भी जाता है, जिन्होंने गुजरात को वापसी से रोका और अपनी टीम को अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचाया। जयपुर की पिछले 8 मैचों में यह पांचवीं जीत रही।
विज्ञापन


सात जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर काबिज  गुजरात को 12वें मैच में तीसरी शिकस्त झेलना पड़ी। इससे पहले पवन शेरावत और सुकेश हेगड़े ने गुजरात को 6-2 की बढ़त दिलाई। मगर जयपुर के कप्तान जसवीर ने मैच का रुख बदलते हुए बाजी पलटी और टीम को 7-5 की बढ़त दिलाई। स्थानापन्न अजित सिंह ने शानदार रेड के सहारे दो अंक हासिल किए और 17वें मिनट में दोनों टीमों का स्कोर 8-8 से बराबर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाफ टाइम से पहले जसवीर ने गुजरात को ऑलआउट करके जयपुर को 13-9 की बढ़त दिलाई। इसके बाद पूरे मैच में जयपुर ने अपना दबदबा कायम रखा और गुजरात को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। 


दिन के दूसरे मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के मालिकाना हक वाली तमिल ठलाईवाज को 29-25 से हराया। बंगाल के रेडर मनिंदर सिंह ने 6 अंक हासिल किए जबकि कप्तान सुरजीत सिंह ने शानदार डिफेंस करते हुए 4 अंक हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed