{"_id":"662e6e16c042971d6e0920ea","slug":"jadumani-akash-enter-quarterfinals-of-asbc-asian-u-22-youth-boxing-championships-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boxing: युवा मुक्केबाजों ने बिखेरा जलवा, जादुमणि-आकाश युवा चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Boxing: युवा मुक्केबाजों ने बिखेरा जलवा, जादुमणि-आकाश युवा चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Sun, 28 Apr 2024 09:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 28 Apr 2024 09:14 PM IST
सार
इससे पहले, शनिवार को जतिन (57 किग्रा), सागर जाखड़ (60 किग्रा) और यशवर्धन सिंह (63.5 किग्रा) भी अगले दौर में पहुंच गए थे। जतिन और यशवर्धन ने अपने-अपने मुकाबले 5-0 के अंतर से जीते, जबकि सागर को वॉकओवर मिला था।
विज्ञापन
सहायक स्टाफ के साथ जादुमणि
- फोटो : SAI Media
विस्तार
एम जादुमणि (51 किग्रा) और आकाश गोरखा (60 किग्रा) रविवार को एएसबीसी एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।
जादुमणि ने अंडर-22 वर्ग के दूसरे दौर में आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकने) निर्णय के साथ मंगोलिया के अल्दरखिशिग बटुल्गा को मात दी। आकाश को मंगोलिया के गनबातार गान एर्डीन के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाज ने पहले दौर में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 4-1 से जीता। दोनों मुक्केबाज मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगे।
इससे पहले, शनिवार को जतिन (57 किग्रा), सागर जाखड़ (60 किग्रा) और यशवर्धन सिंह (63.5 किग्रा) भी अगले दौर में पहुंच गए थे। जतिन और यशवर्धन ने अपने-अपने मुकाबले 5-0 के अंतर से जीते, जबकि सागर को वॉकओवर मिला था। सोमवार को लक्ष्मी (50 किग्रा), तमन्ना (54 किग्रा), यात्री पटेल (57 किग्रा) और श्रुष्टी साथे (63 किग्रा) सहित 11 मुक्केबाज महिलाओं के वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। इनके अलावा बृजेश ताम्ता (48 किग्रा), जितेश (54 किग्रा), सागर जाखड़ (69 किग्रा), सुमित (67 किग्रा), राहुल कुंडु (75 किग्रा), हेमंत सांगवान (86 किग्रा) और लक्ष्य राठी (92 प्लस किग्रा) पुरुष वर्ग में हिस्सा लेंगे। युवा और अंडर-22 वर्ग के फाइनल क्रमशः छह और सात मई को खेले जाएंगे।