{"_id":"5e7502ca8ebc3e6fa571d03d","slug":"iwf-offers-ioc-not-to-conduct-further-qualifying","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडब्लूएफ ने आईओसी को दिया आगे के क्वालिफाइंग नहीं कराने का प्रस्ताव","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आईडब्लूएफ ने आईओसी को दिया आगे के क्वालिफाइंग नहीं कराने का प्रस्ताव
Sat, 21 Mar 2020 06:22 AM IST
मुकेश कुमार झा
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 21 Mar 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
आईओसी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग संघ (आईडब्लूएफ) की ओर से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद (आईओसी) को टोक्यो ओलंपिक क्वालिफिकेशन की निर्धारित समय सीमा 30 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ाने का प्रस्ताव देने के बाद मीराबाई चानू और जेरमी लालरिनुनगा को ओलंपिक टिकट मिलना तय हो गया है। आईडब्लूएफ के प्रस्ताव को आईओसी की हरी झंडी मिलते ही मीराबाई और जेरमी के ओलंपिक टिकट पर मुहर लग जाएगी, लेकिन तीसरी वेटलिफ्टर राखी हलधर की ओलंपिक खेलने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
राखी के क्वालिफाई करने की उम्मीदें होंगी धूमिल
आईडब्लूएफ ने 30 अप्रैल तक होने वाले छह ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंटों को कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दिया है। आईडब्लूएफ ने बीते दो दिनों तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चली बैठक में फैसला लिया कि अब इन टूर्नामेंटों को कराने की जरूरत है। 10 मार्च को जारी की गई पिछली रैंकिंग के अनुसार ही क्वालिफिकेशन निर्धारित कर दिया जाए। अब इस प्रस्ताव को आईओसी की हरी झंडी मिलना बाकी है। अगर वर्तमान रैंकिंग को आधार बनाया जाए तो मीराबाई चानू 49 किलो भार वर्ग में तीसरे स्थान पर आती हैं।
विज्ञापन
ओलंपिक में एक भार वर्ग में एक ही देश की लिफ्टर को खेलना है। ऐसे में मीराबाई की रैंकिंग तीन बनती है। ऐसे में उनका ओलंपिक टिकट पक्का है। मीराबाई रियो ओलंपिक में भी खेली थीं। वहीं 67 किलो में जेरमी लालरिनुनगा कांटीनेंटल रैंकिंग में नंबर एक पर आते हैं। एशिया महाद्वीप से रैंकिंग में नंबर एक होने के चलते उन्हें भी ओलंपिक टिकट मिल जाएगा। 64 किलो में राखी हलधर भी क्वालिफाई करने की दावेदार हैं। वह कांटीनेंटल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर चल रही हैं। क्वालिफाइंग टूर्नामेंट नहीं होने की स्थिति में उन्हें अपनी रैंकिंग सुधारने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में उन्हें ओलंपिक टिकट से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में भी गए दो वेटलिफ्टर
2016 के रियो ओलंपिक में सतीश शिवालिंगम और मीराबाई चानू खेले थे। ऐसे में आईडब्लूएफ के नए प्रस्ताव के बाद टोक्यो में भी दो भारतीय वेटलिफ्टर खेलेंगे, लेकिन इस बार मीराबाई चानू 49 किलो में पदक की बड़ी दावेदार बनकर खेलेंगी। उनके भार वर्ग में उनसे अच्छी रैकंग सिर्फ चीन और उत्तर कोरिया की वेटलिफ्टर की है। दोनों ही लिफ्टर इस वक्त चीफ कोच विजय शर्मा की अगुवाई में एनआईएस पटियाला में तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं।