फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ITTF World Tour Hungarian Open Manika Batra stuns world No 26 Szu-Yu to reach pre quarterfinal

शरत कमल-साथियान की जोड़ी आईटीटीएफ विश्व टूर हंगरी ओपन में फाइनल में

Fri, 21 Feb 2020 09:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 21 Feb 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
ITTF World Tour Hungarian Open Manika Batra stuns world No 26 Szu-Yu to reach pre quarterfinal
शरत कमल और जी साथियान

शरत कमल और जी साथियान की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को 2020 आईटीटीएफ विश्व टूर हंगरी ओपन में हांगकांग के किट क्वान हो और टिंग चुन वोंग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर पुरूष युगल के फाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


पांच सेट तक चले मुकाबले में भारतीय क्वालीफायर ने 11-7, 12-10, 4-11, 4-11, 11-9 से जीत हासिल की और अब शनिवार को उनका सामना जर्मनी की डुडा बेनेडिक्ट और फ्रांजिस्का पैट्रिक की दूसरी वरीय जोड़ी से होगा। 
विज्ञापन


वहीं इससे पहले शरत ने मनिका बत्रा के साथ मिलकर मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया। शरत और मनिका को क्वार्टरफाइनल में वाकओवर मिला और अब उनका सामना जर्मनी के पैट्रिक फ्रांजिस्का और पेट्रिसा सोलिजा की मिश्रित जोड़ी से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरूष युगल में शरत और साथियान ने क्वार्टर फाइनल में नांदोर एसेस्की और एडम जुडी की स्थानीय प्रबल दावेदार जोड़ी को 11-8 11-7 11-8 से शिकस्त दी। भारत के नंबर एक खिलाड़ी ज्ञानशेखरन साथियान ने भी दुनिया के 61वें नंबर के खिलाड़ी ईरान के नौशाद अलामियां को 4-0 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

साथियान की टक्कर दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी हारिमोतो तोमोकाजू से होगी। इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका ने दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी चेन जू यू को 4-3 से हराया था। लेकिन प्री क्वार्टर फाइनल में वह दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी हिरानो मियू से 0-4 से हार गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed