फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Italian Open Denis Shapovalov Loses Temper During live match Apologises Later beats Lorenzo Sonego in three sets

Italian Open: नेट के ऊपर कूद कर शापावालोव ने तोड़ी संहिता, दर्शक पर भी भड़के, लोरेंजो को तीन सेटों में हराया

Tue, 10 May 2022 09:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 10 May 2022 09:33 PM IST
सार

मैच के दौरान शापावालोव एक दर्शक पर भी भड़के, उन्होंने अपशब्द का उपयोग कर कहा कि इसे बाहर निकालो। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बाद में शापोवालोव ने कहा कि वह मुझे बाहर भेजने के लिए कह रहा था।

विज्ञापन
Italian Open Denis Shapovalov Loses Temper During live match Apologises Later beats Lorenzo Sonego in three sets
मैच के दौरान शापावालोव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा के डेनिस शापोवालोव ने इटालियन ओपन टेनिस के पहले दौर में संहिता का उल्लंघन किया लेकिन लोरेंजो सोनेगो को 7-6, 3-6, 6-3 से हराने में कामयाब रहे। दूसरे सेट में चेयर अंपायर को लाल क्लेकोर्ट पर विरोधी खिलाड़ी की साइड दिखाने के लिए वह नेट के ऊपर से कूद गए थे जो खेलभावना के विपरीत आचरण माना जाता है। 
विज्ञापन


अंपायर ने शापोवालोव की सर्विस को बाहर करार दिया था जिससे उनके डबलफाल्ट पर सोनेगो को ब्रेक प्वाइंट मिला। शापोवालोव वह सेट हार गए। उन्होंने हालांकि बाद में अपने आचरण के लिए अंपायर से माफी मांगी। अब उनका सामना जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाश्विली से होगा जिन्होंने डेनियल इवांस को 7-6, 6-2 से हराया। 
विज्ञापन


मैच के दौरान शापावालोव एक दर्शक पर भी भड़के, उन्होंने अपशब्द का उपयोग कर कहा कि इसे बाहर निकालो। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बाद में शापोवालोव ने कहा कि वह मुझे बाहर भेजने के लिए कह रहा था। मैंने अंपायर से शिकायत की लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने दर्शक को ऐसा करते नहीं देखा। डेनिस ने कहा कि अंपायर को बॉस्केटबाल (एनबीए)की तरह मैच के दौरान ऐसे दर्शकों पर नजर रखनी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका ने रीली ओपेलका को 3-6, 7-5, 6-2 से मात दी। डोमिनिक थियेम को इटली के फेबियो फोगनिनी ने 6-4, 7-6 से हराया। अब उनका सामना हमवतन जानिक सिनेर से हो सकता है।


महिला वर्ग में 2020 की चैंपियन सिमोना हालेप ने एलिजे कोर्नेत को 6-4, 6-4 से हराया जबकि विक्टोरिया अजारेंका ने विक्टोरिया गोलुबिच को 6-3, 6-0 से मात दी। कोको गॉफ ने एंजेलिक कर्बर को 6-1, 6-4 से हराया। यूक्रेन की अनहेलिना कालिनिना ने मेडिसन की को 6-4, 6-4 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed