बड़ी खबर: टोक्यो ओलंपिक में अपना कोई भी प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजेगा खेल मंत्रालय
खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक के लिए मंत्रिस्तरीय कोई भी प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा जाएगा।
विस्तार
खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक में अपने अधिकारियों के दल को नहीं भेजेगा क्योंकि वह खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा सहयोगी स्टाफ को साथ भेजना चाहता है, जिसमें कोच और फिजियो शामिल हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'मंत्रालय ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सुधारने के लिए अधिकतम अतिरिक्त सहयोगी स्टाफ जैसे कोच, डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट भेजने का फैसला किया है।' इसके अनुसार, खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की यात्रा को तभी मंजूरी दी जाएगी जब कोई प्रोटोकॉल आवश्यकता होगी। इस इंतजाम के तहत मंत्रालय ने किसी भी दल को टोक्यो ओलंपिक नहीं भेजने का फैसला किया है।'
Visit of any person other than athletes, coaches and support staff will be taken up only if there is any protocol requirement. In the light of the arrangement, it has been decided not to have any Ministry delegation for the Tokyo Olympics: Ministry of Youth Affairs and Sports
— ANI (@ANI) June 11, 2021विज्ञापन
बता दें कि अभी तक कुल 100 खिलाड़ियों ने स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है और 25 से 35 खिलाड़ियों के और क्वालीफाई करने की उम्मीद है।नियमों के अनुसार ओलंपिक के लिए जाने वाले अधिकारियों की संख्या खिलाड़ियों के दल की एक तिहाई संख्या से ज्यादा नहीं हो सकती। कोविड-19 महामारी के कारण पेश आ रही चुनौतियों को देखते हुए जापान सरकार ने भी अपने मंत्रियों के स्टाफ दलों की संख्या सीमित कर दी है।
भारतीय खिलाड़ियों के 'लॉजिस्टिक सहयोग के लिए मंत्रालय ने भी टोक्यो में भारतीय दूतावास में ओलंपिक मिशन इकाई बनाने का फैसला किया है। टोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय दल के 190 के करीब होने की उम्मीद है, जिसमें 100 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे।
खेल मंत्रालय ने लॉन्च की खिलाड़ियों की चोट प्रबंधन प्रणाली
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने टूर्नामेंट या ट्रेनिंग के दौरान चोटिल होने वाले शीर्ष खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय उपचार और रिहैबिलिटेशन मुहैया कराने की महत्वकांक्षी पहल शुक्रवार को शुरू की। केंद्रीकृत एथलीट चोट प्रबंधन प्रणाली (सीएआईएमएस) का उद्देश्य खिलाड़ियों का समय पर उच्च स्तरीय उपचार कराने और रिहैबिलिटेशन के अलावा चोट की रोकथाम और निदान की जानकारी प्रदान करना तथा 'ऑनलाइन एथलीट प्रबंधन प्रणाली' के जरिए उनकी चोट का रिकॉर्ड रखना है। रिजिजू ने एक ऑनलाइन टूर्नामेंट के दौरान कहा, 'मैंने ऐसे खिलाड़ियों को देखा है जिनका कैरियर सामान्य सी चोटों के समय पर उचित उपचार की कमी से खत्म हो गया या फिर छोटा हो गया। कुछ चोटों के लिए हमारे देश में उपचार उपलब्ध नहीं है और खिलाड़ियों को विदेश जाना होगा। इसलिए यह इन्हें दूर करने के लिए अच्छी शुरुआत है।'