फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   issf world cup manu bhaker and saurabh chaudhary pair wins gold

सौरभ-मनु की जोड़ी ने जीता सोना, 10 मी. एयर पिस्टल मिक्स के क्वालिफाइंग में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

Wed, 27 Feb 2019 04:14 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 27 Feb 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
issf world cup manu bhaker and saurabh chaudhary pair wins gold
सौरभ और मनु

सौरभ चौधरी ने अपनी जबरदस्त फार्म को कायम रखते हुए शूटिंग विश्व कप के अंतिम दिन मनु भाकर के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स पेयर का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। यह सौरभ का इस विश्व कप में दूसरा स्वर्ण पदक था। भारत ने विश्व कप में कुल तीन स्वर्ण पदक जीते और हंगरी के साथ टॉप पर रहा। हालांकि भारतीय शूटरों के हिस्से में महज एक ही ओलंपिक कोटा आ सका। सौरभ और मनु की जोड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहले दोनों ने क्वालिफाइंग में विश्व कीर्तिमान की बराबरी करते हुए फाइनल में जगह बनाई और उसके बाद फाइनल में चीनी जोड़ी को 5.8 के बड़े अंतर से पछाड़ते हुए सोना जीता।

विज्ञापन

 

मनु के लिए यह स्वर्ण पदक बेहद राहत वाला रहा। उनके मुंह से सौरभ के लिए एक के बाद एक तारीफ के शब्द निकलते जा रहे थे। उन्होंने कहा भी कि वह खुद जानना चाहती हैं कि वह इतनी अच्छी शूटिंग कैसे कर रहे हैं। मनु ने कहा कि उन्हें सिर्फ इतना मालूम है कि वह हर वक्त सकारात्मक रहता है। नहीं उनके शब्द कोश में शामिल नहीं है। सौरभ का जवाब था कि वह न तो फेसबुक पर हैं और न ही ट्वीटर पर। वह सुबह पांच बजे उठते हैं योग और सूर्य नमस्कार करते हैं। उसके बाद ट्रेनिंग में लग जाते हैं।

विज्ञापन

 

दरअसल सौरभ की ही तरह मनु से भी 10 और 25 मीटर में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उनके हाथ ओलंपिक कोटा नहीं आ सका। मनु का कहना है कि सौरभ के साथ मिलकर जीते गए स्वर्ण से उनका आत्मविश्वास लौटा है। वह अब अगले विश्व कप में कोटा हासिल करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले मनु और सौरभ ने क्वालिफाइंग में 778 का स्कोर किया और टॉप पर रहे। पांच टीमों के फाइनल में सौरभ की शुरूआत बेहद खराब रही और उनका निशाना 8.9 पर लगा, लेकिन इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 10.8, 10.7, 10.6 जैसे स्कोर उन्होंने आसानी से मारे। दरअसल पहले शूटिंग की बारी मनु की थी और वह काफी समय ले रही थीं। इसका दबाव सौरभ पर भी बना लेकिन उन्होंने इसे खारिज करते हुए जबरदस्त शूटिंग की।



दोनों ने 50 निशानों के फाइनल में 483.4 का स्कोर किया। चीनी जोड़ी जियांग रानझिन और झांग बोवेन 5.7 अंक उनसे पीछे रही। हीना सिद्धू और अभिषेक वर्मा की जोड़ी नौवें स्थान पर रही। वहीं 10 मीटर एयर राइफल में रवि कुमार और अंजुम मौद्गिल की जोड़ी सातवें, दीपक कुमार और अपूर्वी चंदेला की जोड़ी 25वें स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed