फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ISSF World Cup: India continue to lead Munich shooting World Cup standings

म्यूनिख निशानेबाजी विश्व कप में भारत की बढ़त बरकरार

Wed, 29 May 2019 12:08 AM IST
Mukesh Jha भाषा, म्यूनिख
भाषा, म्यूनिख Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 29 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
ISSF World Cup: India continue to lead Munich shooting World Cup standings
शूटिंग - फोटो : pti

भारत का कोई भी निशानेबाज मंगलवार को पुरूषों के दस मीटर एयर राइफल के फाइनल में जगह नहीं बना पाया लेकिन इसके बावजूद उसने आईएसएसएफ विश्व कप की पदक तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। दिन में केवल दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा ही हुई जिसका स्वर्ण पदक चेक गणराज्य के फिलिप नेपेजचाल ने जीता। 

विज्ञापन


भारत के दीपक कुमार ने क्वालीफाईंग दौर में 628.3 अंक बनाए लेकिन यह फाइनल में पहुंचे आठ खिलाड़ियों में जगह बनाने के लिये पर्याप्त नहीं था। वह 19वें स्थान पर रहे। वह एक समय शीर्ष दो में थे लेकिन आखिर के 20 शॉट में खराब प्रदर्शन के कारण फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए। 
विज्ञापन


उनके साथी दिव्यांश सिंह पंवार और रवि कुमार ने क्रमश: 627.6 और 621.4 अंक बनाए तथा क्रमश: 31वें और 86वें स्थान पर रहे। पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के पहले राउंड में अर्पित गोयल 291 के स्कोर के साथ 13वें, आदर्श सिंह 285 अंक लेकर 37वें और अनीश 280 अंक बनाकर 59वें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में एन गायत्री ने अभी 1173 अंक बनाए हैं ओर वह 11वें स्थान पर हें। सुनिधि चौहान ने 1171 और काजल सैनी ने 1167 का स्कोर बनाया है और वे क्रमश: 18वें और 26वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed