{"_id":"5d6d0e258ebc3e93df421fdc","slug":"issf-world-cup-anish-adarsh-and-anhad-fails-to-enter-final-misses-olympic-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में हारे अनीश, आदर्श, अनहद, भारत को नहीं मिला ओलंपिक कोटा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में हारे अनीश, आदर्श, अनहद, भारत को नहीं मिला ओलंपिक कोटा
Mon, 02 Sep 2019 06:12 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 02 Sep 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Anish Bhanwala
भारत पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूक गया क्योंकि अनीश भानवाला, आदर्श सिंह और अनहद जवांडा विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच सके। अनीश ने रैपिड फायर में 286 का स्कोर किया और उनका कुल स्कोर 577 रहा जिससे वह 18वें स्थान पर रहे। आदर्श और अनहद क्रमश: 576 और 573 का स्कोर करके 25वें और 30वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
फाइनल में पहुंचने वाले छह निशानेबाजों में दो जर्मन और दो चीन के थे और दोनों ही देश दो कोटा पहले ही हासिल कर चुके हैं। क्यूबा के पुपो लुरिस ने भी कोटा पहले ही हासिल कर लिया था जिससे पाकिस्तान के मोहम्मद खलील अख्तर 586 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहकर कोटा हासिल करने में कामयाब रहे। दूसरा कोटा कोरिया के किम जुनहोंग को मिला। भारत तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य जीतकर तालिका में शीर्ष पर है ।
विज्ञापन