फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   issf world cup 2019: eyes on apoorvi chandela, anjum and llvenil on the first day

ISSF world cup: पहले दिन अपूर्वी, अंजुम और इलवेनिल करेंगी भारतीय चुनौती की अगुवाई

Fri, 22 Feb 2019 10:41 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 22 Feb 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
issf world cup 2019: eyes on apoorvi chandela, anjum and llvenil on the first day
Anjum Moudgil

अंजुम मोदगिल, अपूर्वी चंदेला और इलवेनिल वेलाराइवन आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप के पहले दिन शनिवार को महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी। 

विज्ञापन


प्रतिभाशाली मेहुली घोष भी डा. कर्णी सिंह रेंज पर न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) हासिल करने की कोशिश करेगी। भारत की ये चारों निशानेबाज 44 देशों की उन 102 प्रतिभागियों में शामिल हैं जो महिलाओं की दस मीटर स्पर्धा में अपना भाग्य आजमाएंगी। 
विज्ञापन


मोदगिल और चंदेला ने भारत को पिछले साल सितंबर में विश्व चैंपियनशिप में इस स्पर्धा में दोनों ओलंपिक कोटा दिलवा दिये थे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा नहीं दिये जाने के कारण 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में दो ओलंपिक कोटा हटा दिए हैं और इस तरह से अब इस टूर्नामेंट में 14 कोटा दांव पर लगे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियनशिप में 60 देशों के लगभग 500 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं जिनमें भारत के 23 निशानेबाज शामिल हैं। पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल और 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धाओं के अलावा इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता की बाकी सात स्पर्धाओं में से प्रत्येक में दो ओलंपिक कोटा दांव पर लगे हैं। 


भारत महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में पहले ही दो कोटा हासिल कर चुका है और ऐसे में वह पदक जीतने के अलावा बाकी छह स्पर्धाओं में 12 ओलंपिक कोटा हासिल करने की भी कोशिश करेगा। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed