फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ISSF Shooting World Cup: apurvi chandela  wins gold in women’s 10m Air Rifle in Munich

ISSF World Cup: अपूर्वी चंदेला ने साधा गोल्डन निशाना, 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 26 May 2019 07:16 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 26 May 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
ISSF Shooting World Cup: apurvi chandela  wins gold in women’s 10m Air Rifle in Munich
apurvi chandela - फोटो : file photo

भारतीय महिला निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आईएसएसएफ विश्व कप में रविवार को 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जयपुर की निशानेबाज ने फाइनल में 251.0 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। चीन की वांग लुयाओ ने 250.8 के स्कोर के साथ रजत और उनकी हमवतन जू होंग ने 229.4 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


अपूर्वी का इस साल यह दूसरा स्वर्ण पदक है। फरवरी में नई दिल्ली में हुए विश्व कप में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया था। बीजिंग में दूसरे विश्व कप में वह चौथे स्थान पर रही थीं। यह उनके कॅरिअर का चौथा आईएसएसएफ पदक है। अपूर्वी और वांग के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा जिसमें यह भारतीय महज 0.1 अंक से आगे थीं। अपूर्वी ने अंत में 10.4 अंक से स्वर्ण हासिल किया जबकि वांग 10.3 अंक ही बना सकीं। 
विज्ञापन


एक अन्य भारतीय इलावेनिल वलारिवान भी फाइनल तक पहुंची लेकिन दुर्भाग्यशाली रहीं और पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहीं। वह कांस्य पदकधारी से केवल 0.1 अंक से पिछड़ गईं।  क्वालिफाइंग में अपूर्वी ने 633 और इलावेनिल ने 632.7 अंक से शीर्ष दो स्थान से क्वालिफाई किया। अंजुम मोदगिल 11वें स्थान पर रहीं। मनु भाकर 289 अंक से 24वें जबकि चिंकी यादव 276 से 95वें स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed