{"_id":"5bd4de97bdec226956572437","slug":"isle-of-man-chess-sp-sethuraman-holds-viswanathan-anand-on-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइल आफ मैन शतरंज: सेतुरमन ने आनंद को सातवें दौर में ड्रॉ पर रोका ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आइल आफ मैन शतरंज: सेतुरमन ने आनंद को सातवें दौर में ड्रॉ पर रोका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
Isle of Man chess
भारतीय ग्रैंडमास्टर एसपी सेतुरमन ने शनिवार को आइल आफ मैन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथ आनंद को आसानी से ड्रॉ पर रोक दिया। सात दौर के बाद दोनों खिलाड़ियों के एक समान पांच अंक हैं और वे संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
शनिवार को खेले गए ज्यादातर मैच ड्रॉ रहे। इन ड्रॉ मैचों का फायदा इंग्लैंड के माइकल एडम्स को मिला जिन्होंने अभिजीत गुप्ता को मात दी और साढ़े पांच अंक के साथ शीर्ष पर आ गए जहां पहले से छह खिलाड़ी मौजूद थे। गुप्ता के लिए यह लगातार दूसरी हार थी जिससे उनके साढ़े चार अंक रह गए।टूर्नामेंट में दो दौर का खेल अभी बाकी
विज्ञापन