ईरान में बिना रिश्ते वाले पुरुषों को छूना है बैन, महिला खिलाड़ियों ने इस तरह से मिलाया कोच से हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान की महिला वॉलीबॉल टीम ने क्रोएशिया में आयोजित ग्लोबल चैलेंज टूर्नामेंट की अंडर-23 कैटेगरी का खिताब अपने नाम किया, लेकिन वॉलीबॉल खिलाड़ी जीत के बाद भी टीम के पुरुष कोच के साथ जश्न नहीं मना सकीं।
ईरानी कोच ने जीत के बाद हाथ में क्लिपबोर्ड लिया था, खिलाड़ियों ने इस क्लिपबोर्ड को छूकर ही जश्न मनाया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। ईरान में नियम है कि महिलाएं बिना रिश्तेवाली पुरुष को नहीं छू सकती हैं।
मैच के बाद सामने आए एक वीडियो में जीत के बाद टीम की सभी खिलाड़ी बारी-बारी से कोच के क्लिपबोर्ड पर हाथ टच करती दिख रही हैं। ईरान में महिलाओं को स्टेडियम में जाकर पुरुष टीम के फुटबॉल मैच देखने पर भी प्रतिबंध है।
यह टूर्नामेंट का 15वां सीजन था। इसमें दुनिया के 15 से अधिक देशों की टीमें शामिल हुईं। ईरान ने फाइनल में अमेरिका को 3-0 से हराकर ग्लोबल चैलेंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
خب الحمدلله که یکی از مشکلات بنیادین دیگر کشور هم حل شد.
— M.Reza Noroozpour (@noroozpour) July 22, 2019
های فایو حلال :) https://t.co/sMi1XfLc4R