{"_id":"5f6f3c978ebc3e9ba43bfc26","slug":"ipl-2020-csk-coach-stephen-fleming-indicates-team-composition-lacking-in-absence-of-suresh-raina","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: सुरेश रैना के बिना पटरी से उतरी 'चेन्नई एक्सप्रेस', अब टीम को खल रही कमी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: सुरेश रैना के बिना पटरी से उतरी 'चेन्नई एक्सप्रेस', अब टीम को खल रही कमी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 26 Sep 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सुरेश रैना
- फोटो : ट्विटर @mahiban4u
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी हर मैच में चैंपियन की तरह खेलने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स मौजूदा सीजन में बेरंग नजर आ रही है। तीन में से दो मैच गंवा चुकी सीएसके की टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर पा रही। सुरेश रैना की गैरमौजूदगी में मध्यक्रम बेहद कमजोर नजर आ रहा है।
2 of 6
stephen fleming-dhoni
राजस्थान रॉयल्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स से भी हारने के बाद टीम के कोच कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने माना कि उनकी टीम अभी 'थोड़ी अव्यवस्थित' है और उन्हें टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए स्पष्ट रणनीति की आवश्यकता है।
3 of 6
स्टीफन फ्लेमिंग
फ्लेमिंग ने कहा कि कुछ प्रमुख खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिसके कारण टीम संयोजन प्रभावित हुआ। फ्लेमिंग से जब सैम करन या रवींद्र जडेजा को दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम में ऊपर नहीं भेजे जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अजब ही तर्क दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुरेश रैना
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'यहां हर विकेट दूसरे से काफी अलग है और हमें बल्लेबाजी में अंबाती रायुडू, सुरेश रैना और कुछ खिलाड़ी नहीं है। हम खिलाड़ियों का उपयोग करने को लेकर एक तरीका या एक संयोजन खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हमने तीन दिनों में काफी कुछ सीखा है।'
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : social Media
44 रन से हार के बाद उन्होंने कहा, 'हम इस समय थोड़े अव्यवस्थित हैं। हमें कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खल रही है और हम ऐसा संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे हम प्रतिस्पर्धी हो सके। हम यहां की पिचों के मुताबिक खिलाड़ी लेना चाह रहे हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।