फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOC president Bach says Tokyo 2020 Olympics to be held as scheduled 

तय समय पर होगा टोक्यो ओलंपिक का आयोजन : आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक 

Thu, 21 Jan 2021 05:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 21 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
IOC president Bach says Tokyo 2020 Olympics to be held as scheduled 
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : Social media

अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने गुरुवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक आयोजन तय शेड्यूल के मुताबिक होगा। उन्होंने यह बात 'क्योडो न्यूज' से इंटरव्यू के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए कोई प्लान बी नहीं है। बाक ने कहा है कि कोरोना महामारी को लेकर तमाम एहतिहात बरते जा रहे हैं। वहीं, आयोजकों को भी भरोसा है कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन तय समय के अनुरूप किया जा सकता है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में जापान के कैबिनेट मंत्री टारो कोनो ने स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक के संबंध में कहा था कि इसको लेकर कुछ भी हो सकता है। वहीं, प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने बीते सोमवार को भरोसा दिलाया कि कोराना वायरस महामारी को नियंत्रित कर पहले से स्थगित ओलंपिक को सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने खेलों के आयोजन के लिए अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया, 'कोविड-19 महामारी को लेकर परिस्थितियां हर मिनट बदल रही हैं।' इसके अनुसार, 'हम उम्मीद करते हैं कि जापान की सरकार, टोक्यो मेट्रोपोलिटन सरकार और अन्य अधिकारियों द्वारा लागू किए गए कई उपाय हालात सुधरने में मदद करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक के आयोजन में छह महीने का समय बचा है। ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे जिनके बाद 24 अगस्त से पैरालंपिक शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed