{"_id":"600966ee8ebc3e2e680935b9","slug":"ioc-president-bach-says-tokyo-2020-olympics-to-be-held-as-scheduled","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय पर होगा टोक्यो ओलंपिक का आयोजन : आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तय समय पर होगा टोक्यो ओलंपिक का आयोजन : आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक
Thu, 21 Jan 2021 05:05 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 21 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने गुरुवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक आयोजन तय शेड्यूल के मुताबिक होगा। उन्होंने यह बात 'क्योडो न्यूज' से इंटरव्यू के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए कोई प्लान बी नहीं है। बाक ने कहा है कि कोरोना महामारी को लेकर तमाम एहतिहात बरते जा रहे हैं। वहीं, आयोजकों को भी भरोसा है कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन तय समय के अनुरूप किया जा सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में जापान के कैबिनेट मंत्री टारो कोनो ने स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक के संबंध में कहा था कि इसको लेकर कुछ भी हो सकता है। वहीं, प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने बीते सोमवार को भरोसा दिलाया कि कोराना वायरस महामारी को नियंत्रित कर पहले से स्थगित ओलंपिक को सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने खेलों के आयोजन के लिए अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया, 'कोविड-19 महामारी को लेकर परिस्थितियां हर मिनट बदल रही हैं।' इसके अनुसार, 'हम उम्मीद करते हैं कि जापान की सरकार, टोक्यो मेट्रोपोलिटन सरकार और अन्य अधिकारियों द्वारा लागू किए गए कई उपाय हालात सुधरने में मदद करेंगे।'
विज्ञापन
बता दें स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक के आयोजन में छह महीने का समय बचा है। ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे जिनके बाद 24 अगस्त से पैरालंपिक शुरू होंगे।