{"_id":"5d3ddfb98ebc3e6cba54bb1a","slug":"ioa-threatens-shifting-national-games-out-of-goa-after-it-seeks-another-postponement","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओए ने गोवा से 36वें राष्ट्रीय खेल कहीं और करने की दी धमकी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आईओए ने गोवा से 36वें राष्ट्रीय खेल कहीं और करने की दी धमकी
Mon, 29 Jul 2019 08:28 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 29 Jul 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
ioa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने रविवार को गोवा से 36वें राष्ट्रीय खेल स्थानांतरित करने की धमकी दी क्योंकि इस राज्य ने एक बार फिर नवंबर में इन खेलों की मेजबानी करने में अक्षमता जताई है।
विज्ञापन
आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि देश की सर्वोच्च खेल संस्था का कार्यकारी बोर्ड जल्द ही बैठक करके खेलों को कहीं और स्थानांतरित करने के विकल्प पर विचार करेगा। गोवा सरकार ने इन खेलों को अगले साल तक टालने की मांग की है।
विज्ञापन
मेहता ने पीटीआई को कहा, 'गोवा सरकार बार बार खेलों को स्थगित करने की मांग कर रही है। खेलों को स्थगित करने के बाद वे कहते हैं कि इस बार हम खेलों का आयोजन करेंगे लेकिन फिर दोबारा कहते हैं कि इतने समय में हम खेलों का आयोजन नहीं कर सकते और इसे स्थगित करने की मांग करते हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम धैर्य खो रहे हैं क्योंकि हमने यह महसूस करना शुरू कर दिया है कि गोवा सरकार में खेलों की मेजबानी के लिए प्रतिबद्धता की कमी है। आईओए कार्यकारी परिषद की जल्द ही बैठक होगी और खेलों को कहीं और स्थानांतरित करने के विकल्प पर चर्चा होगी। हम इसके बाद योजना बनाएंगे और आगे बढ़ेंगे।'