{"_id":"5b78b73a42c79246330769b2","slug":"ioa-send-unauthorized-associations-athlete-without-dope-test-checking-in-asian-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांव पर लगा देश का सम्मान, IOA ने गैरमान्यता प्राप्त संघों के 56 खिलाड़ियों को एशियन गेम्स में भेजा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दांव पर लगा देश का सम्मान, IOA ने गैरमान्यता प्राप्त संघों के 56 खिलाड़ियों को एशियन गेम्स में भेजा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
एशियाई खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जकार्ता एशियाई खेलों में खेलने जा रहे गैर मान्यता प्राप्त खेल संघों के खिलाड़ी देश के लिए खुशियां लाने के साथ बुरा सपना भी बन सकते हैं। दरअसल इन खिलाड़ियों का डोप टेस्ट कराए बिना एशियाई खेलों में खिलाने का जोखिम लिया गया है। देश में इनके डोप सैंपल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
खास बात यह है कि आयोजनकर्ताओं ने भारतीय दल के यहां आते ही रैंडम डोप सैंपलिंग शुरू कर दी है। जिसमें इन खिलाड़ियों के भी कुछ सैंपल लिए गए हैं। अगर कुछ अनहोनी घटती है तो इस जोखिम के बदले देश के हाथ बदनामी के सिवाय कुछ नहीं आना है।
विज्ञापन
एशियाई खेलों में 570 खिलाड़ियों के भारतीय दल में छह खेलों के 56 खिलाड़ी ऐसे शामिल हैं जिनके खेल संघों को आईओए से मान्यता प्राप्त नहीं है और न ही वह नाडा के टेस्ट ड्रिस्टीब्यूशन प्लान (टीडीपी) में हैं। ब्रिज और सॉफ्ट टेनिस के अलावा कुराशए पेंचाक सिलाट, रोलर स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग ऐसे खेले हैं जिनमें डोप की घटनाएं सामने आती रही हैं।
विज्ञापन
दरअसल नाडा ने इन खिलाड़ियों की देश में इस वजह से सैंपलिंग नहीं की क्योंकि ये टीडीपी में ही शामिल नहीं हैं। नाडा ने पांच सौ के करीब उन खिलाड़ियों के देश और विदेश में सैंपल लिए जो उनके टीडीपी में शामिल हैं।
नाडा ने चेक रिपब्लिक, भूटान और फिनलैंड में एथलीटों के सैंपल कराए हैं, लेकिन इन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं होने के चलते छोड़ दिया गया। खास बात यह है कि इस बारे में आईओए ने भी कुछ ध्यान नहीं दिया। इनमें से कुछ खेल संघों के पदाधिकारियों ने स्वीकार किया है कि उनके डोप सैंपल नहीं हुए हैं।