{"_id":"5fa2a15d8ebc3e74f62259f5","slug":"ioa-secretary-general-rajeev-mehta-tests-positive-for-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओए महासचिव राजीव मेहता कोरोना पॉजिटिव पाए गए","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आईओए महासचिव राजीव मेहता कोरोना पॉजिटिव पाए गए
Wed, 04 Nov 2020 06:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 04 Nov 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
राजीव मेहता
भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं और फिलहाल घर पर पृथकवास में हैं। उन्होंने कहा, 'मैं घर पर पृथकवास में हूं। पूरी तरह से ठीक हूं और कोई दिक्कत नहीं है। उम्मीद है कि जल्दी ठीक हो जाऊंगा।'
विज्ञापन
मेहता ने कहा कि पिछले सप्ताह बुखार आने के बाद उन्होंने जांच कराई और पॉजिटिव पाये गए। वह दिल्ली स्थित अपने आवास पर पृथकवास में हैं।उन्होंने बुधवार को कहा, 'पिछले सप्ताह मुझे बुखार आया था और मैने कोरोना जांच कराई। नतीजा रविवार को आया जो पॉजिटिव था।'
विज्ञापन