फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA says India may not host big events if Kosovo do not compete at World Championships in Delhi 

कोसोवो विवाद के कारण भारत गंवा सकता है बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका : आईओए

Tue, 13 Nov 2018 09:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
IOA says India may not host big events if Kosovo do not compete at World Championships in Delhi 
boxing

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को डर है कि अगर आगामी महिला विश्व चैम्पियनशिप के लिए कोसोवो की एकमात्र मुक्केबाज को भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई तो भारत पर भविष्य में बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट की मेजबानी गंवाने का जोखिम बना रहेगा। 

विज्ञापन


गुरूवार से शुरू हो रही चैम्पियनशिप में कोसोवो की मुक्केबाज डानजेता साडिकू की भागीदारी पर अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि भारत सरकार ने अभी तक इस मुक्केबाज और उनके दो कोचों को वीजा नहीं दिया है। 
विज्ञापन


भारत कोसोवो को मान्यता नहीं देता जो दक्षिण पूर्व यूरोप का विवादास्पद क्षेत्र है, लेकिन साडिकू के पास अल्बानिया का पासपोर्ट है तो भारतीय मुक्केबाजी महासंघ को इस मुद्दे के सुलझने की उम्मीद है। भारत के अल्बानिया से राजनीतिक संबंध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओए अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'आईओसी बीते समय में अंतरराष्ट्रीय महासंघों को पत्र भेज चुका है कि बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी स्पेन को नहीं दे क्योंकि कोसोवो के खिलाड़ियों को कराटे विश्व चैम्पियनशिप में अपने ध्वज तले भाग लेने की अनुमति नहीं मिल रही थी। और आप कुछ नहीं कह सकते, अब अगला भारत हो सकता है।' 

उन्होंने कहा, 'आईओसी के लिए खेल और राजनीति एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आईओसी खेलों को राजनीति से जोड़कर नहीं देखती और इसके सदस्य देशों को भी इन्हीं दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।' 


आईओए अधिकारी ने यह भी बताया कि ब्राजील भले ही इस विवादास्पद देश को मान्यता नहीं देता लेकिन कोसोवो ने 2016 रियो ओलंपिक में भाग लिया था। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, 'हम इस संवेदनशील मुद्दे पर विदेश मंत्रालय से बात कर रहे हैं। मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed