फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA ropes in MPL as principal sponsor for Tokyo Olympics, inks one-and-a-half-year deal

टोक्यो ओलंपिक: आईओए ने एमपीएल को बनाया मुख्य प्रायोजक, आठ करोड़ का करार 

Thu, 17 Jun 2021 08:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 17 Jun 2021 08:21 PM IST
सार

आईओए ने टोक्यो ओलंपिक खेल, 2022 एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन से मुख्य प्रायोजक के तौर पर प्रायोजन समझौता किया है। दोनों के बीच यह करार आठ करोड़ रुपये का हुआ है। 

विज्ञापन
IOA ropes in MPL as principal sponsor for Tokyo Olympics, inks one-and-a-half-year deal
आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने गुरुवार को मोबाइल गेमिंग मंच 'एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन' को आगामी टोक्यो ओलंपिक और अगले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए देश के दल का मुख्य प्रायोजक नियुक्त किया। आईओए के अनुसार एमपीएल के साथ जुड़ाव डेढ़ साल का है जो अगले साल 31 दिसंबर को समाप्त होगा।

विज्ञापन


आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने संयुक्त बयान में कहा, 'हमें आपको सूचित करके खुशी हो रही है कि आईओए ने टोक्यो ओलंपिक खेल, 2022 एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन से मुख्य प्रायोजक के तौर पर प्रायोजन समझौता किया है।'
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि करार की शर्तों के अनुसार, एमपीएल आईओए को कुल आठ करोड़ रुपये देगा। इसके अनुसार, 'इसके अलावा वह 2022 एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय दल के लिए स्पोर्ट्स किट भी मुहैया कराएगा।'आईओए ने यह भी कहा कि दिग्गज दुग्ध उत्पाद कंपनी अमूल ने 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए प्रायोजक बनने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओए के शीर्ष अधिकारियों ने कहा, 'अमूल ने पिछले मैचों में भी हमारा समर्थन किया था और वे टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिये भी आईओए के सहयोग के लिये आगे आए हैं। अमूल का प्रायोजन करार 31 दिसंबर 2021 तक एक करोड़ रुपये का है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed