फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA plans to hold WFI elections on July 4, appoints Retd. Justice Mahesh Mittal as returning officer

IOA-WFI: आईओए की चार जुलाई को भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव कराने की योजना, महेश मित्तल निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

Mon, 12 Jun 2023 10:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Jun 2023 10:27 PM IST
सार

आईओए ने न्यायमूर्ति मित्तल कुमार को लिखे पत्र में कहा- आईओए को डब्ल्यूएफआई की कार्यकारी परिषद के चुनाव कराने के लिए कदम उठाने होंगे और डब्ल्यूएफआई के चुनावों के लिए हमें आपको निर्वाचन अधिकारी नियक्त करने की खुशी है।

विज्ञापन
IOA plans to hold WFI elections on July 4, appoints Retd. Justice Mahesh Mittal as returning officer
जुलाई में चुनाव हो सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की बीते सप्ताह बैठक के बाद सोमवार को महासंघ के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कुश्ती महासंघ के चुनाव कराने के लिए चार जुलाई को विशेष आमसभा की बैठक बुलाई है। साथ ही पीठासीन अधिकारी (आरओ) के रूप में जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस महेश मित्तल कुमार की नियुक्ति भी कर दी है।

विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी नए सिरे से जारी कर सकते हैं कार्यक्रम
आईओए के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने सोमवार को पूर्व चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य करने की अनुमति मांगी। खेल मंत्रालय के आदेश पर 27 अप्रैल को आईओए की तीन सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया गया था, जिसमें भूपेंदर सिंह बाजवा और ओलंपियन सुमा शिरूर को शामिल किया गया था, जबकि पूर्व जज के नाम की घोषणा बाद में की जानी थी। पहलवानों के साथ बैठक में अनुराग ठाकुर ने 30 जून तक चुनाव कराने की सहमति जताई थी, लेकिन चुनाव प्रक्रिया के लिए 21 दिन का नोटिस जरूरी होता है। इसी को ध्यान में रखकर महासंघ की चार जुलाई को विशेष आम सभा की बैठक बुलाई गई है। साथ ही पूर्व जज के रूप में पीठासीन अधिकारी की भी नियुक्ति कर दी गई। हालांकि यह पीठासीन अधिकारी पर निर्भर करेगा कि वह चार जुलााई को चुनाव कराते हैं या फिर नए सिरे चुनाव का कार्यक्रम जारी करते हैं।

विज्ञापन
बृजभूषण के करीबियों के नामांकन पर रहेगी नजर
खेल मंत्री के साथ पहलवानों की बैठक में यह भी सहमति बनी थी कि बृजभूषण के परिवार का कोई सदस्य या उनका सहयोगी महासंघ का चुनाव नहीं लड़ेगा। देखने वाली बात यह होगी कि महासंघ के चुनाव के लिए बृजभूषण से जुड़े कितने लोग नामांकन भरते हैं। बृजभूषण के बेटे करणभूषण सिंह कुश्ती महासंघ में उपाध्यक्ष हैं, जबकि उनके दामाद विशाल सिंह बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। चुनाव के लिए वोटर सूची जारी करना आसान नहीं होगा। हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश कुश्ती संघ को कुश्ती महासंघ ने भंग कर नए संघ की स्थापना की है। ज्यादातर मामले अदालत में लंबित हैं। ऐसे में यह पीठासीन अधिकारी पर निर्भर करेगा कि वह किसी राज्य संघ को वोट का अधिकार देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed