{"_id":"5a9faac34f1c1b28428b8f10","slug":"ioa-order-to-member-units-for-stay-away-from-ministry-meetings-on-khelo-india-programme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया योजना पर गंभीर हुआ IOA, सदस्य इकाईयों को दिया यह निर्देश","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेलो इंडिया योजना पर गंभीर हुआ IOA, सदस्य इकाईयों को दिया यह निर्देश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Narinder Batra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ओलंपिक संघ ने अपनी सदस्य इकाईयों को 'खेलो इंडिया' प्रोग्राम के तहत स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री (एमवाईएएस) या स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) की किसी भी बैठक में शामिल न होने के निर्देश जारी किए है। संघ का कहना है कि जब तक सरकार इस योजना को लेकर अपने इरादे स्पष्ट न कर दे तब तक ऐसी किसी भी बैठक में शामिल न हों।
विज्ञापन
नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनएसएफ), स्टेट ओलंपिक एसोसिएशन और आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने खेलो इंडिया योजना पर बातचीत के लिए सभी सदस्य इकाईयों को पत्र लिखकर एक बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
सदस्य इकाईयों को निर्देश जारी करते हुए उन्होंने मेल में लिखा, 'खेलो इंडिया योजना को लेकर जब तक सरकार अपने इरादे स्पष्ट न कर दे तब तक सदस्य इकाई का कोई भी मेंबर इस योजना से संबंधित किसी भी प्रशासनिक बैठक में शामिल नहीं होगा।'
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले निरंदर बत्रा ने एसएआई और स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री से मांग की थी कि सदस्य इकाईयों को राष्ट्रीय संघों की स्वतंत्रता और स्वायत्ता में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।