{"_id":"5f37b800a7a7322b663c37c8","slug":"ioa-ek-india-team-india-digital-campaign-starts-from-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर 'एक इंडिया टीम इंडिया’ डिजिटल अभियान की शुरूआत, IOA की पहचान का हिस्सा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
स्वतंत्रता दिवस पर 'एक इंडिया टीम इंडिया’ डिजिटल अभियान की शुरूआत, IOA की पहचान का हिस्सा
Sat, 15 Aug 2020 03:55 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 15 Aug 2020 03:55 PM IST
सार
नई पहचान तिरंगे की अहमियत और हमारे खिलाड़ियों और अधिकारियों की प्रतिबद्धता और मेहनत की बानगी है।
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय ओलंपिक संघ ने शनिवार को देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘एक इंडिया टीम इंडिया’ डिजिटल अभियान शुरू किया। यह अभियान आईओए की नयी पहचान का एक हिस्सा है जो ओलंपिक अभियान में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी के सौ साल पूरे होने के मौके पर अपनाई गई थी।
विज्ञापन
आईओए ने एक बयान में कहा, 'एक इंडिया टीम इंडिया अभियान ओलंपिक खेलों में भारत के सफर की बानगी है। यह देश के अनूठेपन, खेलों की विरासत और खेलों में दोस्ती, एकता, खेलभावना के महत्व का उत्सव है।’
विज्ञापन
अभियान के वीडियो के लांच के तहत आईओए अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों पर नए लोगो का प्रचार करेगा। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘यह हमारे और देश के लिए ऐतिहासिक समय है।
विज्ञापन
विश्व स्पर्धाओं में टीम इंडिया की नुमाइंदगी करते समय खिलाड़ी और अधिकारी यह नया लोगो पहनेंगे, इसके अलावा ओलंपिक खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के समारोहों में भी यह लोगो पहना जाएगा।