{"_id":"5dfd03cb8ebc3e87c80fa80b","slug":"ioa-bid-to-host-the-2026-commonwealth-games-will-be-discussed-on-30-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दिसंबर को होगी 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बोली पर चर्चा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
30 दिसंबर को होगी 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बोली पर चर्चा
Fri, 20 Dec 2019 10:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
आईओए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की 30 दिसंबर को होने वाली अपनी सालाना आम बैठक के दौरान फैसला करेगा कि उसे 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी पर बोली लगाने के लिए सरकार का रूख करना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
आईओए के मुख्यालय में होने वाली इस बैठक का मुख्य एजेंडा 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने की बोली लगाना और निशानेबाजी को कार्यक्रम से हटाने के लिए 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का प्रस्ताव होगा।
विज्ञापन
आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के अधिकार हासिल करने के लिये बोली लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी देना या खारिज करना सदस्यों पर निर्भर है।
विज्ञापन
मेहता ने पीटीआई से कहा, 'हम गंभीरता से 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए बोली लगाना चाहते हैं। हमें इसके लिये सदस्यों की मंजूरी चाहिए जिसके बाद ही हम सरकार के पास जायेंगे। देखते हैं क्या होता है। हम पहले आईओए की आम सभा से मंजूरी लेंगे और फिर सरकार के पास जाएंगे। अगर सरकार अनुमति देती है तो हम इन खेलों की मेजबानी कर सकते हैं।'