फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA announces warning to sportsperson huge fine will be imposed if destruction in games village

गेम्स विलेज में तोड़फोड़ की जांच करेंगे दल प्रमुख, भारी जुर्माने से बचने को IOA ने जारी की चेतावनी

Thu, 13 Feb 2020 07:48 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 13 Feb 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
IOA announces warning to sportsperson huge fine will be imposed if destruction in games village
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) गेम्स विलेज (खेल गांव) में भारतीय खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता और तोड़फोड़ की घटनाओं को गंभीरता से लेने जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक में दल प्रमुख (चेफ डि मिशन) को खिलाड़ियों के कमरों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


चेफ डि मिशन गेम्स विलेज में प्रवेश करने के दौरान और विलेज छोड़ने के दौरान कमरों की जांच करेंगे। इसमें देखा जाएगा भारतीय खिलाड़ियों ने कहीं तोड़ फोड़ तो नहीं की है। दरअसल तोड़फोड़ के बदले आयोजकों की ओर से भारी भरकम जुर्माना लगाया जाता है जो संबंधित ओलंपिक संघ को भरना पड़ता है। आईओए ने सभी खेल संघों को चेतावनी जारी कर ओलंपिक के दौरान ऐसा नहीं करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

खेल संघों को जारी की जुर्माने की सूची

आईओए ने कहा है कि ओलंपिक के दौरान चेफ डि मिशन आयोजकों के साथ मिलकर गेम्स विलेज में दल को आवंटित इन्वेंटरी की जांच करेंगे। अगर इस दौरान तोड़ फोड़ या नुकसान सामने आता है तो आईओए पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। कितना जुर्माना लगाया जाएगा इसकी सूची भी खेल संघों को जारी कर दी गई है। हालांकि आईओए ने यह भी साफ किया है कि उनकी मंशा खिलाड़ियों में किसी तरह का डर फैलाने की नहीं है। उन्हें गेम्स विलेज में इन चीजों  का ध्यान रखना होगा।

खेल संघों से वसूला जाएगा जुर्माना

आईओए ने यह भी तैयारी कर ली है कि इस बार तोड़ फोड़ के चलते उनसे आयोजकों ने जुर्माना वसूला तो इसकी भरपाई संबंधित खेल संघों से की जाएगी। खेल संघ यह जुर्माना सीधे खिलाड़ी से वसूल सकते हैं।

विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट में लगा था 74 हजार का जुर्माना

गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स समाप्त होने के बाद आयोजकों ने आईओए को तकरीबन 74 हजार रुपये के जुर्माने की सूची भेजी थी। यह जुर्माना बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, शूटिंग, पैरा एथलीट और वेटलिफ्टरों पर लगाया था। कमरों के सामान के नुकसान के लिए 59 हजार दो सौ 62 और रफ्र्रिजिरेटर के लिए 14 हजार का जुर्माना लगा था। खिलाड़ियों ने इस दौरान कमरे के तालों के अलावा, कुशन, लैंप, लैंप बोर्ड को नुकसान पहुंचाया था।

वॉटर हीटर खराब करने पर 1.37 लाख का जुर्माना

आईओए की ओर से भेजी गई सूची में वाटर हीटर खराब करने पर एक लाख 37 हजार रुपये  का जुर्माना लगाया जाएगा। दरवाजे को खराब करने पर एक लाख 33 हजार, टॉयलेट सीट खराब करने पर साढ़े 60 हजार, दरवाजे का हैंडल तोड़ने पर 29 हजार, बाथ टब  खराब करने पर साढ़े 23 हजार, वॉशबेसिन खराब करने पर साढ़े 19 हजार, शीशा तोड़ने पर साढ़े 21 हजार का जुर्माना ठोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed