फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   International Olympic Committee conducts first ever IOC Athlete Career Programme workshop

आईओए ने पहली बार आयोजित की एथलीट करियर कार्यक्रम कार्यशाला

Mon, 10 Dec 2018 04:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
International Olympic Committee conducts first ever IOC Athlete Career Programme workshop

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने रविवार को यहां आईओसी एथलीट करियर कार्यक्रम (एसीपी) कार्यशाला के पहले चरण का आयोजन किया जिसमें 16 से 22 वर्ष की उम्र के करीब 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


भारत में इस कार्यशाला का आयोजन पहली बार किया गया है जिसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी), आईओसी एथलीट आयोग और एडेको ग्रुप के सहयोग से आयोजित किया गया। 
विज्ञापन


आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘प्रतिस्पर्धी खेल अब और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गये हैं और समय के साथ खिलाड़ियों के समर्थन की आवश्यकताओं को भी बदलना चाहिए। एसीपी ऐसा कार्यक्रम है जिससे खिलाड़ी को खेलों और करियर दोनों में सफलता दिलाने में मदद मिलेगी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘आईओए पूरे भारत में अलग अलग शहरों में एसीपी कार्यशाला आयोजित करेगा और आगामी वर्षों में इस तरह की कई और पहल शुरू करेगा।‘

आईओसी के एसीपी प्रशिक्षकों और पूर्व ओलंपियन अंजलि भागवत और जोविना चू ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसके अंत में एशियाई टेनिस महासंघ के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के उपाध्यक्ष अनिल खन्ना ने युवा खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये और आईओए के प्रयासों की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed