{"_id":"5d169d6f8ebc3e3c9369e315","slug":"international-level-professional-boxer-suman-kumari-was-assaulted-beaten-three-men-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज से दुर्व्यवहार और मारपीट, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज से दुर्व्यवहार और मारपीट, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Sat, 29 Jun 2019 04:36 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 29 Jun 2019 04:36 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : ANI
कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रोफेशनल बॉक्सर सुमन कुमारी से दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
सुमन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखा कि, 'मैं शुक्रवार सुबह 11 बजे स्कूटी से दफ्तर जा रही थी, उसी वक्त एक 25 साल का लड़का मेरे सामने आ गया और बिना वजह मुझे गालियां देने लगा। इतना ही नहीं जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरे साथ हाथापाई भी की। इसके बाद मैंने वहां खड़े पुलिस वाले से मदद मांगी लेकिन उन्होंने पास के पुलिस थाने में शिकायत के लिए बोला और पल्ला झाड़ लिया'।
हालांकि बाद में कोलकाता पुलिस ने सुमन की फेसबुक पोस्ट को आधार बनाते हुए मामले में कार्रवाई कर केस दर्ज किया और सीसीटीवी फूटेज के आधार पर वसीम खान, राहुल शर्मा और शेख फिरोज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
West Bengal: Three men arrested by Kolkata Police for allegedly assaulting National level boxer Suman Kumari in Mominpur. Case registered pic.twitter.com/sDLcCjy4OM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 28, 2019