दुती ने गोल्ड जीता पर नहीं कटा पाईं विश्व चैंपियनशिप का टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नुजरत अली (10.66 सेकंड) दूसरे स्थान पर रहे। उत्तर प्रदेश की पारुल चौधरी (10:04.19 मिनट) ने 3000 मीटर स्टीपल चेज में ओलंपियन सुधा सिंह (10:04.55मिनट) को पछाड़कर पीला तमगा जीता। हरियाणा की प्रीति लांबा (10:13.42 मिनट) तीसरे स्थान पर रहीं। पारुल 5000 मीटर में भी चैंपियन बनी थी। उत्तर प्रदेश के अजय सरोज (3.44.66 मिनट) ने 1500 मीटर दौड़ में बाजी मारी।
गुजरात के अजीत कुमार दूसरे और दिल्ली के राहुल तीसरे स्थान पर रहे। केरल के एथलीट पुरुष वर्ग में 64 और महिला वर्ग मेें 80 अंक लेकर कुल 144 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बने। ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हरियाणा की अंजलि देवी और ईरान के महादी प्रिरिजहान को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ महिला व पुरुष खिलाड़ी चुना गया।
साबले का मीट रिकॉर्ड
विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुके महाराष्ट्र के 24 वर्षीय साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज 8:33.19 मिनट के नए मीट रिकॉर्ड के साथ जीती। महिलओं की चार गुणा 100 मीटर रिले तमिलनाडु की धनलक्ष्मी, रेवथी, आरएस रामराज और अर्चना सुसींद्रन (45.69 मिनट) की चौकड़ी ने नए मीट रिकॉर्ड के साथ अपने नाम की।
एलेक्स हुए चोटिल : पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले में एएफआई ए की टीम में शामिल एलेक्स एंथोनी मांसपेशियों में खिंचाव के चलते बाहर हो गए इससे टीम रेस पूरी नहीं कर पाई। स्पर्धा का स्वर्ण श्रीलंका, रजत केरल और कांसा दिल्ली ने जीता।
अन्य परिणाम
पुरुष वर्ग : 110 मीटर हर्डल : सिद्धार्थ स्वर्ण (एएफआई), मायमोन पॉलोस रजत (केरल), पारस पाटिल कांस्य (महाराष्ट्र), हैमर थ्रो : बाजेंद्र सिंह स्वर्ण (पंजाब), मो. आफताब रजत (उत्तर प्रदेश), मिराज अली कांस्य (उत्तर प्रदेश), जेवलिन थ्रो : रोहित यादव स्वर्ण (उत्तर प्रदेश), पी मानु रजत (कर्नाटक), राजेंदर कांस्य (हरियाणा), लांग जंप : एम श्रीशंकर स्वर्ण (केरल), समित सिंह रजत (उत्तर प्रदेश), ऋषभ कांस्य (उत्तर प्रदेश)
महिला वर्ग : 1500 मीटर : लिली दास स्वर्ण (पश्चिम बंगाल), पीयू चित्रा रजत (केरल), ए निर्मली कांस्य (श्रीलंका), 100 मीटर हर्डल : ज्योति स्वर्ण (आंध्र प्रदेश), कनीमोजी रजत (तमिलनाडु), रितविका सिंह कांस्य (उत्तर प्रदेश), शॉटपुट (महिला) : आभा खातुआ स्वर्ण (पश्चिम बंगाल), नवजीत कौर ढिल्लन रजत (पंजाब), पिंकी रावत कांस्य (उत्तर प्रदेश), हेप्टाथलान : सौम्या स्वर्ण (आंध्र प्रदेश), मरीना जार्ज रजत (केरल), लईमान नाजरे कांस्य (असम)।