फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   indias contingent for the asian games yet to be announce

एशियाई खेल 2018: भारतीय दल की घोषणा को लेकर संदेह की स्थिति बरकरार

Thu, 09 Aug 2018 05:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
indias contingent for the asian games yet to be announce
एशियाई खेल

खेल मंत्रालय का एशियाई खेलों में भारतीय दल को लेकर मंत्रणा जारी है और इस तरह दल की घोषणा पर संदेह बरकरार है। एशियाई खेल जकार्ता और पालेमबैंग में होगा, जिसकी शुरुआत में 10 दिन से भी कम समय बचा है, लेकिन भारतीय दल की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

विज्ञापन


कई बदलव और छंटनी के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सोमवार को 575 एथलीट्स और 213 अधिकारियों की सूची खेल मंत्रालय को सौंपी है।  मंत्रालय को इस संबंध में अंतिम फैसला करना है और अंतिम आधिकारिक सूची को लेकर उसका विचार विमर्श जारी है। 
विज्ञापन


खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, 'दल की अंतिम सूची देने में एक या दो दिन का समय लग सकता है।'  आईओए ने 10 अगस्त को एशियाई खेलों के दल का विदाई समारोह रखा है और ऐसी संभावना है कि खेल मंत्रालय तब तक अधिकारिक सूची की घोषणा कर देगा। जानकारी मिली है कि मंत्रालय राजकुमार साचेती का नाम भारतीय दल के 4 सहायक दल प्रमुख में से एक के रूप में करने से खुश नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 में मुख्य सतर्कता आयुक्त ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के भ्रष्टाचार घोटाले में साचेती के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी। वह 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति में संयुक्त महानिदेशक थे। वह आईओए के पूर्व अध्यक्ष और 2010 राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश कलमाड़ी के सहायकों में से एक थे, जिन्हें जेल जाना पड़ा और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed