{"_id":"5e97386c8ebc3e774c036572","slug":"indians-shine-in-first-international-online-shooting-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पहली अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
Thu, 16 Apr 2020 06:49 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
मनु भाकर
भारतीय निशानेबाजों ने बुधवार को हुई पहली अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें अनुभवी अमनप्रीत सिंह, मनु भाकर और मेघना सज्जनार भी शामिल हुए।
विज्ञापन
आस्ट्रिया के मार्टिन स्ट्रेम्फल 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 632.5 अंक से पहला स्थान हासिल किया जिसमें सज्जनार को 630.5 अंक के साथ दूसरा और फ्रांस के इटिएने गर्मोंड को 629.4 अंक के साथ तीसरा स्थान मिला। दुनिया के नंबर एक भारतीय दिव्यांश सिंह पंवार को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 627.8 अंक जुटाये।
विज्ञापन
वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अमनप्रीत शीर्ष पर रहे जबकि आशीष डब्बास दूसरे और तोक्यो ओलंपिक के लिये कोटा पक्का कर चुकी मनु भाकर तीसरे स्थान पर रहीं। हंगरी की वेरोनिका मेजर ने चौथा स्थाप प्राप्त किया।
विज्ञापन
सात देशों के कुल 50 निशानेबाजों ने पूर्व भारतीय निशानेबाज शिमोन शरीफ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।