{"_id":"599b33714f1c1b4a198b4893","slug":"indian-wrestlers-loss-their-bout-in-day-one-of-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की खराब शुरुआत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की खराब शुरुआत
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह
भारतीय पहलवानों ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में निराशाजनक शुरुआत की है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले दिन भारत के चार ग्रीकोरोमन पहलवान मैट पर उतरे लेकिन सभी को पहले राउंड में ही हार का सामना करना पड़ा। योगेश (71 किग्रा) को जापान के ताकेशी इजुमी ने 3-1 से पराजित किया जबकि गुरप्रीत सिंह (75 किग्रा) को जॉर्जिया के मिंडिया सुलुकिडजी ने 5-1 से शिकस्त दी।
रविंदर खत्री (85 किग्रा) हंगरी के विक्टर लोरिंक्ज के खिलाफ 0-8 से बाउट हार गए जबकि हरदीप (98 किग्रा) को लिथुआनिया के विलियस लॉरिनाइटीस ने 5-2 से शिकस्त दी। इनमें से किसी भी पहलवान को अब रेपचेज राउंड में मौका नहीं मिलेगा क्योंकि इनसे जीतने वाले पहलवान फाइनल से पहले ही बाहर हो गए।
चैंपियनशिप के दूसरे दिन ग्रीको रोमन में ज्ञानेंद्र (59 किग्रा), रविंदर (66 किग्रा), हरप्रीत (80 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) में मैट पर उतरेंगे।