{"_id":"603ca2b72862f63a1211cc10","slug":"indian-wrestler-bajrang-punia-takes-big-step-ahead-of-tokyo-olympics-closes-all-social-media-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने उठाया बड़ा कदम, कहा- ओलंपिक के बाद मिलेंगे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने उठाया बड़ा कदम, कहा- ओलंपिक के बाद मिलेंगे
Mon, 01 Mar 2021 01:45 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
- फोटो : पीटीआई
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक से पहले बड़ा फैसला किया है। विश्व चैंपियनशिप में तीन पदक जीत चुके 26 वर्षीय पहलवान ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर ओलंपिक की तैयारी से जुड़ा एक ट्वीट किया। उन्होंने इसके जरिए अपने आगे के कदम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
अर्जुन अवॉर्ड जीत चुके पूनिया ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल्स (अकाउंट) को आज से बंद कर रहा हूं। अब ओलंपिक के बाद आप सभी से मुलाकात होगी। उम्मीद करता हूं आप अपना प्यार बनाए रखेंगे... जय हिंद'
विज्ञापन
Mein apne sabhi social media handles ko aaj se band kar raha hu. Ab Olympic ke baad aap sabhi se mulaakaat hogi ... ummeed karta hu aap apna pyaar banaye rakhenge ..... jai Hind 🙏🏽 pic.twitter.com/wCKXuT4gj9
विज्ञापन विज्ञापन— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) March 1, 2021
बता दें कि बजरंग पूनिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे हैं, वे देश-विदेश के कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय भी रखते हैं। पूनिया ओलंपिक में भारत की तरफ से पदक के मजबूत दावेदारों में से एक हैं। उन्होंने सितंबर 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल किया था।
ओलंपिक का आयोजन 2020 में ही होना था लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से इसे एक साल के लिए स्थगित करना पड़ा। फिलहाल इस साल के ओलंपिक के आयोजन में अब कुछ ही महीने बाकी हैं और इसकी तैयारियां भी तेज हो गई हैं। टीकाकरण के साथ-साथ तमाम तरह की पाबंदियों के बीच अब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी शुरू हो चुके हैं।