{"_id":"5d0f735f8ebc3e3da3208ac7","slug":"indian-women-rugby-team-creates-history-by-winning-its-first-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला रग्बी टीम ने रचा इतिहास, दर्ज की पहली जीत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय महिला रग्बी टीम ने रचा इतिहास, दर्ज की पहली जीत
Sun, 23 Jun 2019 06:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 23 Jun 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला रग्बी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला रग्बी टीम ने इतिहास रच दिया। भारतीय महिलाओं ने सिंगापुर को एक कड़े मुकाबले में 21-19 से मात देकर टूर्नामेंट में तीसरे नंबर पर फिनिश किया। यह टूर्नामेंट न्यूजीलैंड में होने वाले 2021 महिला रग्बी वर्ल्ड कप के क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट्स में से एक था।
विज्ञापन
टीम ने यह जीत एशिया विमिंस डिविजन 1 रग्बी XVs चैंपियनशिप में अपने से मजबूत सिंगापुर के खिलाफ दर्ज की। एशियन टूर्नामेंट को फिलीपींस की राजधानी मनीला के साउदर्न प्लेंस स्पोर्ट्स फील्ड में 19 से 22 जून तक आयोजित किया गया था। चाइना ने फाइनल में मेजबान फिलीपींस को 68-0 से पीटकर टूर्नामेंट जीता।
विज्ञापन