फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian weightlifting federation recommends Khel Ratna recipient Mirabai Chanu for Arjuna award

खेल रत्न जीत चुकी स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू का नाम अब अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा गया

Wed, 27 May 2020 08:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 27 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Indian weightlifting federation recommends Khel Ratna recipient Mirabai Chanu for Arjuna award
मीराबाई चानू

देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'खेल रत्न' से सम्मानित हो चुकीं भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू का नाम अब अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा गया है। भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई के नाम की सिफारिश की है। हालांकि आम तौर पर ऐसा नहीं होता है कि खेल रत्न के बाद अर्जुन अवॉर्ड दिया जाए लेकिन महासंघ ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


साल 2017 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली मीराबाई को साल 2018 में ही खेल रत्न से नावाजा जा चुका है. विश्व स्तर पर तिरंगा लहरा चुकी चानू ने कहा कि अर्जुन अवॉर्ड के साथ एक सम्मान जुड़ा है और खेल रत्न के बाद भी इसे स्वीकार करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि खेल रत्न सर्वोच्च पुरस्कार है लेकिन मुझे पहले अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला और मुझे वह भी चाहिए। कई बार आपको सब चाहिए होता है। खिलाड़ियों का अर्जुन पुरस्कार से खास लगाव होता है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैने 2018 में भी अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न दोनों के लिए आवेदन भेजे थे।’ भारोत्तोलन महासंघ के महासचिव ने कहा कि खेल रत्न पा चुके खिलाड़ी का भी अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासंघ ने चानू के अलावा भारोत्तोलक रागाला वेंकट राहुल और पूनम यादव के नाम भी इस पुरस्कार के लिए भेजे हैं। जूनियर सर्किट पर कई पदक जीत चुके राहुल ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण जीता था। दूसरी ओर पूनम ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में पीला तमगा अपने नाम किया था। भारोत्तोलन में आखिरी बार अर्जुन अवॉर्ड सतीश शिवलिंगम को 2015 में मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed