{"_id":"5dea59898ebc3e1c013a37be","slug":"indian-tt-players-amalrak-and-surtitha-won-gold-medals-in-south-asian-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अमलराज और सुर्तिथा ने दक्षिण एशियाई खेलों में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अमलराज और सुर्तिथा ने दक्षिण एशियाई खेलों में जीता स्वर्ण पदक
Fri, 06 Dec 2019 07:07 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 06 Dec 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस
- फोटो : social Media
एंथोनी अमलराज ने शुक्रवार को दक्षिण एशियाई खेलों में हमवतन हरमीत देसाई को हराकर पुरूष एकल खिताब और सुर्तिथा मुखर्जी ने अहयिका मुखर्जी को हराकर महिला एकल ट्रॉफी अपने नाम की। जिससे भारत ने टेबल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक में क्लीन स्वीप किया।
विज्ञापन
सात स्वर्ण और पांच रजत पदक समेत भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने स्पर्धा में सबसे ज्यादा पदक हासिल कर किए। अमलराज के लिए शुरुआत काफी मुश्किल थी जो फाइनल में 0-3 से पिछड़ रहे थे, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए हरमीत को 6-11, 9-11, 10-12, 11-7, 11-4, 11-9, 11-7 से मात दी।
विज्ञापन
सुर्तिथा के लिए भी आसान मुकाबला नहीं रहा जिन्होंने अहयिका के खिलाफ खराब शुरूआत से उबरते हुए अंतिम गेम अपने नाम कर जीत हासिल की। वह 8-11, 11-8, 6-21, 11-4, 13-11, 11-8 से जीती। इससे पहले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय हरमीत ने नेपाल के पुरूषोत्तम बी को जबकि अमलराज ने नेपाल के संतू श्रेष्ठ को मात दी। महिलाओं के सेमीफाइनल में सुर्तिथा और अहयिका ने श्रीलंकाई प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया।
विज्ञापन