फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Super League 2018-19: Former champions ATK, Kerala Blasters to kick off fifth season

आईएसएल 2018-19: पूर्व चैंपियन एटीके और केरल ब्लास्टर्स के बीच होगा 5वें सीजन का उद्घाटन मैच

Fri, 28 Sep 2018 08:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
Indian Super League 2018-19: Former champions ATK, Kerala Blasters to kick off fifth season
atk

पूर्व चैंपियन एटीके और दो बार की उपविजेता केरल ब्लास्टर्स के बीच शनिवार को होने वाले मैच के साथ ही इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के लंबे सत्र की शुरुआत होगी। आईएसएल के पांचवें सत्र में दस टीमों के बीच खिताब के लिए मुकाबला होगा। आईएसएल-पांच अब तक का सबसे लंबा सत्र होगा जो छह महीने तक चलेगा जिसमें बीच में टीमों को तीन बार विश्राम का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

 

इनमें से दो बार (अक्टूबर और नवंबर) फीफा तिथियों में अंतरराष्ट्रीय मैच होने तथा एक बार 2019 एएफसी एशियाई कप के लिए भारतीय टीम के अभ्यास शिविर के कारण टीमों को ब्रेक दिया जाएगा। एटीके और केरल दोनों ही पिछले सत्र में जूझते रहे। इस दौरान एटीके का प्रदर्शन का काफी खराब रहा। वह दस टीमों के बीच नौवें स्थान पर रहा और इस बीच उसने तीन कोच बदले। कोच्चि की टीम केरल ब्लास्टर्स की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने कोच रेने मुलेनस्टीन को हटाकर इंग्लैंड के पूर्व गोलकीपर डेविड जेम्स को यह जिम्मा सौंपा।

विज्ञापन


इसके बाद टीम ने थोड़ा अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और वह आखिर में छठे स्थान पर रहा था। एटीके ने स्पेन में प्री सीजन बिताया है और तीन में से दो अभ्यास मैच जीते भी। केरल की टीम इस बार दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर नहीं जुड़े हैं जिन्होंने अपनी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। एटीके टीम से पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी प्रतिद्वंद्विता है एटीके और ब्लास्टर्स में

इन दोनों टीमों के बीच काफी स्वस्थ प्रतिद्वंद्विता का इतिहास रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक जो दस मैच खेले गए हैं उनमें से एटीके ने पांच में जीत दर्ज की है और एक में उसे हार मिली है। उसने जिन मैचों में जीत हासिल की उनमें 2014 और 2016 के फाइनल भी शामिल हैं। आईएसएल में अच्छा रिकॉर्ड रखने वाले केरल ब्लास्टर्स के पूर्व कोच स्टीव कोपेल अब एटीके के कोच हैं। कोपेल जब केरल के कोच थे तब उनकी टीम 2016 में फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में एटीके से हार गई थी। पिछले सत्र में उनकी अगुआई में जमशेदपुर एफसी की टीम मामूली अंतर से प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी।


स्टीव कोपेल, एटीके कोच ने कहा, ‘मुझे आईएसएल की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार है। हमने स्पेन में अच्छा समय बिताया जहां हमें अपने खिलाड़ियों को परखने का मौका मिला और अब उचित मंच पर खुद को साबित करने का समय है।’

 

05: वें सीजन में दस टीमें खिताब के लिए भिड़ेगी

06: महीने तक चलेगा आईएसएसल का मौजूदा संस्करण 

5-1 : का जीत-हार का रिकार्ड है एटीके का केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed