{"_id":"5f84face38eae650d25e5d07","slug":"indian-squash-players-saurav-ghosal-and-joshna-chinappa-start-with-a-win-at-egypt-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी घोषाल और चिनप्पा का मिस्र ओपन में जीत से आगाज","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी घोषाल और चिनप्पा का मिस्र ओपन में जीत से आगाज
Tue, 13 Oct 2020 06:24 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 13 Oct 2020 06:24 AM IST
सार
करीब सात माह बाद भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ियों ने खेला कोई मुकाबला
विज्ञापन
सौरव घोषाल , जोशना चिनप्पा
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के शीर्ष स्क्वॉश खिलाड़ियों सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा ने सीआईबी मिस्र ओपन में जीत के साथ आगाज किया। दोनों खिलाड़ियों का यह पिछले सात महीने में पहला टूर्नामेंट है। दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल ने इंग्लैंड के 34वें नंबर के टॉम रिचर्ड्स को दूसरे दौर में 11-9,11-4,11-1 से हराया। दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी चिनप्पा ने पहला गेम हारने के बाद स्कॉटलैंड की लिसा एटकेन को 7-11,11-4,11-3,11-6 से शिकस्त दी। दोनों को पहले दौर में बाई मिली थी।
विज्ञापन
घोषाल ने कहा,‘एक बार फिर खेलना शुरू करना अच्छा था। मेरा बेसिक खेल ठीक था लेकिन मेरे खेल में पर्याप्त पैनापन नहीं था, मैंने कुछ गलतियां भी की जिसका उसने फायदा उठाया।’ महामारी के कारण भारत से सीमित उड़ानों को स्वीकृति मिल रही है। ऐसे में घोषाल एक नवंबर से शुरू हो रहे कतर क्लासिक से पहले मिस्र में ही रुकेंगे। चिनप्पा मिस्र ओपन के बाद स्वदेश लौटेंगी।
विज्ञापन