फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian sprinter Dutee chand aim to qualify for Tokyo Olympics 2020

सौ मीटर दौड़ में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना है दुती का लक्ष्य, कर रही हैं कड़ी मेहनत

Wed, 29 Jan 2020 10:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 29 Jan 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
Indian sprinter Dutee chand aim to qualify for Tokyo Olympics 2020
दुती चंद - फोटो : pti

भारतीय फर्राटा धाविका दुती चंद ने कहा है कि मेरा लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक के लिए 100 मीटर दौड़ का टिकट हासिल करना है। दुती ने कहा कि ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लिए 11.15 सेकंड का समय निकालना होगा जोकि इसका क्वालिफिकेशन मार्क है। मुझे फरवरी में होने वाले मुकाबले में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


तेईस वर्षीय दुती ने पिछले साल नेशनल ओपन एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ 11.22 सेकंड में पूरी कर अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया था। उन्होंने कहा कि पहले फोकस सिर्फ क्रिकेट पर होता था लेकिन अब एथलेटिक्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीण परिवेश से आने वाले एथलीटों को अब खेलो इंडिया गेम्स से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। अब हर राज्य में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के परिसर हैं, जहां उदीयमान एथलीट ट्रेनिंग हासिल कर सकते हैं। अगले माह होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल भविष्य के लिए प्रतिभा तलाशने में मददगार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed