फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian sportsperson will cover under corona insurance sports federation suggestion to sports ministry

कोरोना इंश्योरेंस के दायरे में लाए जाएंगे खिलाड़ी, खेल संघों ने मंत्रालय और साई के समक्ष उठाया मुद्दा

Sat, 16 May 2020 08:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 16 May 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
Indian sportsperson will cover under corona insurance sports federation suggestion to sports ministry
भारतीय खेल प्राधिकरण - फोटो : social Media

लॉकडाउन के बाद तैयारियां शुरू कराने के खिलाड़ियों को कोविड-19 इंश्योरेंस के दायरे में लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। खेल संघों ने तैयारियों के लिए तैयार दिशा निर्देशों में खेल मंत्रालय और साई से कैंप में शामिल सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 इंश्योरेंस कराने के लिए कहा है। यही नहीं साई ने भी इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। वहीं कैंप में शामिल एथलीटों को सलाह दी गई है कि कोई भी खिलाड़ी कैंपस से बाहर न तो बाल कटाने जाए और न ही ब्यूटीपार्लर जाए। खेल संघों की ओर से तैयार दिशा निर्देशों में यह भी कहा गया है कि कैंप के दौरान कोई भी खिलाड़ी अगर सरकार और मंत्रालय की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसे कैंप से निकाल दिया जाएगा।

विज्ञापन


कैंप में होता है खिलाड़ियों का सामान्य बीमा
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में कहा गया है कि कोरोना  के दौर में कैंप में शामिल खिलाड़ियों के बीमा में कोविड-19 को जोडना आवश्यक है। साई की ओर से कैंप में शामिल खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये का सामान्य और 25 लाख रुपये का सड़क दुर्घटना बीमा कराया जाता है। अब इसमें कोविड-19 को जोडने की तैयारी शुरू हो गई है। साई के एक अधिकारी का कहना है कि बीमा में कोरोना को जोडना जरूरी है। इस पर काम चल रहा है। बीएफआई ने ही सरकार और मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाले खिलाड़ियों को कैंप से निष्कासित किए जाने को कहा है। यही नहीं कई खेल संघों ने एक कमरे में एक ही खिलाड़ी को रुकाने के लिए कहा है। एथलीटों ने खुलासा किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्हें एनआईएस के बाहर बाल नहीं कटाने और ब्यूटी पार्लर नहीं जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


कैंप के लिए दिशा निर्देश तैयार मंजूरी मिलना बाकी
तैयारियों के लिए खेल मंत्रालय की ओर से गठित छह सदस्यीय कमेटी ने दिशा निर्देशों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, लेकिन इसे अभी अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। कमेटी की ओर तैयार एसओपी को स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। इन दोनों मंत्रालयों की मंजूरी के बाद ही कैंपों में तैयारी का रास्ता खुल सकेगा। तैयारियों  के खेलों को तीन वर्गों में बांटा गया है। ए वर्ग में शामिल नॉन कांटेक्ट खेल वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, शूटिंग, साइकिलिंग, एथलेटिक्स जैसे खेलों की ट्रेङ्क्षनग पहले शुरू कराई जा सकती है। यही नहीं तैयारियां ग्रुपों और शिफ्ट में, दूरी बनाकर, उपकरणों को सैनीटाइज कर होंगी। बाहर से आने वाले 5 दिन के लिए कोरेंटाइन किए जाएंगे, साथ ही रेड जोन से आने वाले 14 दिन के लिए कोरेंटाइन होंगे। सभी को कोरोना टेस्ट के बाद कैंप में शामिल होने  की छूट होगी। सभी के लिए आरोग्य सेतु अनिवार्य होगा। सभी ट्रेनिंग सेंटरों में कोविड-19 टास्क फोर्स गठित करने की सिफारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed