फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Sports Ministry grants recognition to 54 sports federation till Sept 2020

खेल मंत्रालय ने लॉकडाउन के चलते 54 खेल संघों की बढ़ाई मान्यता

Tue, 12 May 2020 06:53 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 12 May 2020 06:53 AM IST
सार

  • तीरंदाजी, पीसीआई, रोइंग संघ चुनाव के बावजूद रह गए मान्यता पाने से
  • लॉकडाउन के चलते 31 दिसंबर 2019 तक मान्य खेल संघों की बढ़ानी पड़ी मान्यता 

विज्ञापन
Indian Sports Ministry grants recognition to 54 sports federation till Sept 2020
खेल मंत्रालय - फोटो : social media

विस्तार

खेल मंत्रालय की ओर से 31 दिसंबर 2019 तक मान्य 54 राष्ट्रीय खेल संघों की वार्षिक मान्यता 30 सितंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दी गई है। मंत्रालय को यह कदम लॉकडाउन के चलते उठाना पड़ा है, जिसके चलते भारतीय तीरंदाजी संघ, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) और रोइंग फेडरेशन जैसे खेल संघ स्पोर्टस कोड के अनुसार चुनाव कराने के बावजूद वार्षिक मान्यता पाने से रह गए हैं, जबकि शतरंज और घुड़सवारी संघ विवादों के बावजूद मान्यता पा गए। वार्षिक मान्यता देने की प्रक्रिया को मंत्रालय अब एक बार फिर शुरू करेगा। जिससे तीरंदाजी, रोइंग, पीसीआई जैसे खेल संघों की मान्यता का रास्ता खुल सकेगा। 

विज्ञापन


खेल संघों की वार्षिक मान्यता में होगा बदलाव :
सूची में मंत्रालय से प्रतिबंधित स्कूल गेम्स फेडरेशन के अलावा ताइक्वांडो संघ, जिम्नास्टिक संघ का भी नाम नहीं है। कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा तीरंदाजी संघ के और पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक पीसीआई की अध्यक्ष चुनी जा चुकी हैं। लॉकडाउन के चलते मंत्रालय को इन संघों को नजरअंदाज करना पड़ा है। मंत्रालय ने सूची में बदलाव के संकेत भी दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि खेल संघों को वार्षिक मान्यता की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मंत्रालय खेल संघों को मान्यता के बाद ही उसे आर्थिक मदद प्रदान करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed