{"_id":"658686eb1e29709a200b4b59","slug":"indian-shooting-team-will-not-participate-in-cairo-world-cup-next-month-2024-paris-olympics-reason-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shooting: निशानेबाजी टीम अगले माह काहिरा विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगी, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Shooting: निशानेबाजी टीम अगले माह काहिरा विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगी, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
Sat, 23 Dec 2023 12:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:36 PM IST
सार
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) महासचिव सुल्तान सिंह ने कहा कि इस मामले पर कोच, खेल विज्ञान टीम और हर किसी से चर्चा की गई थी और इसी के अनुसार ही यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
निशानेबाजी
विस्तार
आगामी 24 जनवरी से काहिरा में शुरू होने वाले सत्र के शुरुआती आईएसएसएफ विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगा क्योंकि राष्ट्रीय महासंघ अपने निशानेबाजों को कुछ आराम देना चाहता है और व्यस्त रहने वाले वर्ष में उन्हें थकाना नहीं चाहता।
वर्ष 2024 में कुछ पेरिस ओलंपिक क्वालिफिकेशन प्रतियोगिताएं भी हैं। टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला हाल में ही लिया गया है जिससे कुछ शीर्ष निशानेबाज दुविधा में पड़ गए हैं क्योंकि उन्होंने पहले से ही टूर्नामेंट के लिए योजना बनाई हुई थी।
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) महासचिव सुल्तान सिंह ने कहा कि इस मामले पर कोच, खेल विज्ञान टीम और हर किसी से चर्चा की गई थी और इसी के अनुसार ही यह फैसला लिया गया। काहिरा विश्व कप सभी तीन स्पर्धाओं ( पिस्टल, राइफल और शॉटगन) में खेला जाएगा जो एक फरवरी को समाप्त होगा।
विज्ञापन
सुल्तान सिंह ने कहा, ‘हम उन्हें आराम देना चाहते हैं, उन्हें थकाना नहीं चाहते। हर चीज ट्रेनिंग कार्यक्रम के अनुसार चलता है। हम ट्रेनिंग के मामले में निशानेबाजों और कोचों को शामिल किये बिना कोई फैसला नहीं करते।’