फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian shooters will aim for top spot in world cup chance to get entry on tokyo olympic

निशानेबाजों की नजरें विश्व कप में शीर्ष स्थान पर, टोक्यो ओलंपिक में मिलेगी एंट्री

Sun, 26 May 2019 11:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 May 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Indian shooters will aim for top spot in world cup chance to get entry on tokyo olympic
अपूर्वी चंदेला

भारतीय निशानेबाजों अपूर्वी चंदेला, अंजुम मोदगिल और इलावेनिल वलारियान की नजरें रविवार से जर्मनी के म्यूनिख में शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ के विश्व कप राइफल/पिस्टल में शीर्ष स्थान हासिल करने पर लगी होंगी।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के शुरुआती दिन महिलाओं की 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा का फाइनल खेला जाएगा।

स्पर्धा के साथ प्रतियोगिता में 98 देशों के 919 निशानेबाज भाग ले रहे हैं जिसमें गैर-प्रतियोगिता न्यूनतम योग्यता स्कोर (एमक्यूएस) भी शामिल है।

इस विश्व कप से टोक्यो ओलंपिक के लिए 17 कोटा हासिल किया जा सकता है।

भारत ने इस प्रतियोगिता के लिए 35 सदस्यीय दल भेजा है जिसमें से अगले पांच दिन में होने वाली 10 स्पर्धा में 23 निशानेबाज पदक के दावेदार होंगे।

भारत ने राइफल और पिस्टल वर्ग में पांच ओलंपिक कोटा हासिल कर लिए हैं जिसमें अपूर्वी, अंजुम, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा और दिव्यांश सिंह पंवार शामिल है। भारत म्यूनिख विश्व कप से अधिकतम 12 कोटा हासिल कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed